---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Zodiac Signs: पितृपक्ष में ‘डबल ग्रहण’ से मंडराया 3 राशियों पर महासंकट, बदहाल हो सकती है जिंदगी!

Zodiac Signs: इस बार पितृपक्ष में 2 ग्रहण लगने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह अधिकांश राशियों के लिए अच्छा नहीं है। इससे 3 राशियों के जातकों के बुरे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या-क्या नेगेटिव असर होने की आशंका है?

---विज्ञापन---

Zodiac Signs: हिंदू काल गणना और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक समय विशेष और निश्चित अंतराल पर चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण लगते रहते हैं। आज केवल ज्योतिष शास्त्र ही नहीं बल्कि आधुनिक विज्ञान भी मानता है कि ग्रहण लगने से देश-दुनिया, प्रकृति, मौसम, राशि सहित मनुष्यों पर इसका असर होता है। इस साल पितृपक्ष में दो ग्रहण लगने जा रहे हैं।

पितृपक्ष में लगने वाले डबल ग्रहण में से पहला चंद्र ग्रहण है, जो पितृपक्ष के पहले दिन 18 सितंबर, 2024 को लगने जा रहा है। वहीं इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण पितृपक्ष के आखिरी दिन यानी सर्वपितृ अमावस्या यानी 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। इन 2 ग्रहणों का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों की जिंदगी में चुनौतियों, मुश्किलों और परेशानियों का दौर शुरू हो सकता है। आइए जानते है, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

पितृपक्ष के डबल ग्रहण का राशियों पर असर

कर्क राशि

पितृपक्ष में लगने वाले डबल ग्रहण का कर्क राशि के स्वभाव और मानसिक स्थिति नेगेटिव असर होने की आशंका है। आप अतिभावुक और चिंतित हो सकते हैं। मन में अशांति रहेगी। आमदनी में कमी आने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर काम दबाव बढ़ सकता है, इससे तनाव रह सकता है। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों से मिल रही कड़ी टक्कर में आप पिछड़ सकते हैं। उद्योग-धंधों में बाधाएं आ सकती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। मैरिड लाइफ में भी तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है, विशेष रूप से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Numerology: मां लक्ष्मी इन 4 मूलांकों की तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती हैं मेहरबान, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---विज्ञापन---

सिंह राशि

पितृपक्ष में लगने वाले डबल ग्रहण के नेगेटिव असर से सिंह राशि के जातकों में झूठा दिखावा और अहंकारी की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों में झगड़ालूपन की प्रवृत्ति बढ़ेगी। वर्क प्लेस पर कलीग के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। खुदरा बिजनेस में ग्राहकों की संख्या में कमी आने की आशंका है। स्टूडेंट के करियर पर नेगेटिव असर होगा। छात्रों को पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। परीक्षाओं में असफलता मिल सकती है। लव लाइफ यानी प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ भी संबंधों में खटास आ सकती है।

कन्या राशि

पितृपक्ष में लगने वाले डबल ग्रहण के नेगेटिव असर से कन्या राशि के जातकों में स्वभाव में आक्रामकता बढ़ने की आशंका है। साथ ही आत्मविश्वास में कमी आएगी। आपकी इनकम में अनिश्चितता रहेगी। आपकी नौकरी खतरे में हो सकती है, प्रमोशन में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में घाटा होने की आशंका है। उद्योग-धंधों में मंदी आ सकती है। खुदरा व्यापार में माल की बिक्री कम होगी। पारिवारिक जीवन स्वार्थों की टकराहट बढ़ेगी, कलह का वातावरण बना रह सकता है। लव रिलेशनशिप में धोखा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है। जीवन के तनाव से नींद न आने की समस्या हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 17, 2024 04:07 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola