Vish Yog: सावधान! इन 3 राशियों के जीवन पर पड़ेगा विष योग का अशुभ प्रभाव, हो सकती है कोई बड़ी गड़बड़ी

Vish Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में विष योग का खास महत्व है, जिसका आज 12 मई 2026 को भी निर्माण हो रहा है. चलिए जानते हैं आज से किन 3 राशियों का तनाव विष योग के अशुभ प्रभाव से बढ़ने वाला है.

Vish Yog 2026

Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Vish Yog 2026 Rashifal: आज 12 मई 2026 को चंद्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे, जहां पर पहले से शनि देव मौजूद हैं. इस बार इन दोनों ग्रहों के मिलन से विष योग बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अशुभ फल देने वाला योग माना गया है. ऐसे में कुछ राशियों का तनाव में रहना पक्का है. साथ ही इनसे कोई ऐसी गलती हो सकती है, जिसके कारण ये किसी बहुत बड़ी मुसीबत में फंस जाएंगे. चलिए विस्तार से उन 3 राशियों के बारे में जानें, जिनके जातक आज से विष योग के अशुभ प्रभाव से बच नहीं पाएंगे.

वृषभ राशि

विष योग का बनना वृषभ राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा. आपसी विवाद होने के कारण मन उदास रहेगा. साथ ही ऑफिस के काम में कोई गड़बड़ हो सकती है. उम्मीद है इस बार आपको बॉस की बहुत ज्यादा कड़वी बातें सुनने को मिलेंगी. इसके अलावा आप अपनी सेहत में गिरावट का अनुभव करेंगे. बता दें कि धन खर्च भी इस दौरान बढ़ सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के जीवन पर भी आज से विष योग का अशुभ प्रभाव पड़ना शुरू हो जाएगा. तमाम प्रयास करने के बाद भी व्यर्थ के विवादों से आप दूर नहीं रह पाएंगे. ऐसे में मानसिक तनाव रहना स्वाभाविक है. इसके अलावा आर्थिक लाभ होने की जगह तगड़ा नुकसान होना संभव है. विद्यार्थी भी इस दौरान परेशान रहेंगे क्योंकि समय पर एग्जाम की पूरी तैयारी नहीं हो पाएगी.

धनु राशि

वृषभ और कन्या के अलावा विष योग का अशुभ प्रभाव आज से धनु राशि वालों के जीवन पर भी पड़ेगा. व्यापारिक योजनाएं फलीभूत नहीं होंगी, जिसके कारण कर्ज लेने की नौबत आ सकती है. इसके अलावा दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बड़ा विवाद होगा. बता दें कि इस दौरान आप घरवालों के कारण भी परेशान रहेंगे. परिवार का कोई भी व्यक्ति आपकी बातों व भावनाओं को समझने का प्रयास नहीं करेगा. ऐसे में आप अकेलापन महसूस करेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ