Shani Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या तिथि के खत्म होते ही बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा न्याय और पूरे होंगे कई अरमान

Shani Gochar 2026 Rashifal: 16 मई 2026 को देशभर में शनिश्चरी अमावस्या मनाई जाएगी, जिसकी तिथि के खत्म होते ही शनि ग्रह का गोचर होगा. यहां पर आप उन 5 राशियों के बारे में जानेंगे, जिन्हें शनिश्चरी अमावस्या के बाद होने वाले शनि गोचर से महालाभ होने के संकेत मिल रहे हैं.

Shani Gochar 2026

Credit- Meta AI

Shani Gochar 2026 Rashifal: सनातन धर्म के लोगों के लिए शनिश्चरी अमावस्या की तिथि बेहद महत्वपूर्ण होती है, जिस दिन न सिर्फ शनि देव की पूजा की जाती है, बल्कि व्रत भी रखा जाता है. पंचांग के अनुसार, इस बार 16 मई 2026 की सुबह 4 बजकर 12 मिनट से लेकर 17 मई 2026 की सुबह 1 बजकर 13 मिनट तक ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि रहेगी, जिसके अनुसार 16 मई 2026 को शनिश्चरी अमावस्या यानी शनि जयंती मनाई जाएगी.

विज्ञापन

हालांकि, इस तिथि के खत्म होने के बाद 17 मई 2026 को दोपहर में 3 बजकर 49 मिनट पर शनि ग्रह का रेवती नक्षत्र में गोचर होगा, जिसका शुभ प्रभाव मुख्यतौर पर 5 राशियों के जीवन पर पड़ेगा. चलिए जानें ये 5 राशियां कौन सी हैं.

विज्ञापन

मेष राशि: 
रिश्तों में आई दूरियों को मिटाने का मौका मिलेगा. साथ ही नए संपर्क स्थापित होने से कारोबार में लाभ होगा. इसके अलावा कान संबंधित पीड़ा से मुक्ति मिलेगी और आप पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे.

मिथुन राशि:
स्वभाव में बदलाव आने से आप लोगों से अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगे. साथ ही पारिवारिक लोगों से मनमुटाव दूर करने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा करियर से जुड़े कुछ अरमान पूरे होंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि:
कार्यस्थल पर सिंगल लोग किसी दोस्त से आकर्षित होंगे और रिश्ते को आगे बढ़ाने की बात करेंगे. इस दौरान निश्चित ही कारोबारियों की मेहनत रंग लाएगी और इनकम में बढ़ोतरी होगी. इसके अलावा कानूनी मामलों मे आपको न्याय मिलेगा.

विज्ञापन

तुला राशि:
नए व्यापार की शुरुआत करना नौकरी कर रहे जातकों के लिए अच्छा रहेगा. अनावश्यक विवादों को टालने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी. इस दौरान राजनीति से जुड़े लोगों की प्रसिद्धि बढ़ेगी और मानसिक शांति मिलेगी.

मीन राशि:
नौकरी में बदलाव करने से न सिर्फ आपको मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि इनकम भी बढ़ेगी. इसके अलावा पेट संबंधित पीड़ा से मुक्ति मिलेगी और आप पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ