---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Venus Transit 2024: शुक्र ने बदली चाल, जागा 3 राशियों का भाग्य; संभाल नहीं पाएंगे इतना आएगा धन!

Venus Transit 2024:18 नवंबर 2024 को एक खगोलीय घटना हुई है, जिसका ज्योतिष महत्व बहुत अधिक है। धन-वैभव और सुख के दाता शुक्र ग्रह ने नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल ली है, जिसका सीधा और शुभ असर 3 राशियों के जीवन पर पड़ रहा है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Venus Transit 2024: शुक्र ग्रह प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य, सुख, भोग-विलास और धन-वैभव के दाता हैं। सोमवार 18 नवंबर, 2024 को सुबह 8 बजकर 8 मिनट पर शुक्र ने नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल ली है। मूल नक्षत्र से निकलकर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रवेश कर चुके हैं। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र धनु राशि में स्थित है। इस नक्षत्र के स्वामी सौंदर्य और धन के देवता शुक्रदेव स्वयं हैं।

शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, अपने नक्षत्र में शुक्र ग्रह के गोचर करने से उनके फल देने की शक्ति में वृद्धि होती है। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में शुक्रदेव जातक के ज्ञान, विवेक और सौन्दर्यबोध को प्रभावित करेंगे। यूं तो पूर्वाषाढ़ा में विराजमान रहने के दौरान शुक्र सभी राशियों के लिए फलदायी साबित होंगे, लेकिन 3 राशियों को लाभ ही लाभ होगा। इन 3 राशियों के जातकों के लिए धन लाभ, प्रेम, नए रिश्ते और करियर में तरक्की के शानदार योग बन रह रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 35 साल तक स्ट्रगल के बाद बेशुमार धन कमाते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में शुक्र गोचर के दौरान बेहद खुशमिजाज और संतुष्ट रहेंगे। वे अपने रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे। धन कमाने के प्रयास से आमदनी में वृद्धि होगी। संपत्ति से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए अवसर मिलेंगे जिनका लाभ उठाकर आप अपनी करियर ग्रोथ को गति दे सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। नए ग्राहक मिलेंगे और पुराने ग्राहक भी आपके साथ जुड़े रहेंगे। पार्टनरशिप में उल्लेखनीय लाभ होगा, जो कंपनी के बैंक बैलेंस में दिखेगा। शेयर के निवश से भी शानदार लाभ होने एक योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में शुक्र गोचर से तुला राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार में आएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखेंगे और मानसिक रूप से शांत रहेंगे। व्यापार और व्यवसाय में वृद्धि होगी। नई डील और कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग बनेंगे। आय के एक से अधिक स्रोत खुल सकते हैं। इतना धन आएगा कि आप संभाल नहीं पाएंगे। शेयर बाजार में निवेश करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरी में स्थिरता आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। लव बर्ड्स लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में शुक्र गोचर के दौरान बेहद रचनात्मक और एनर्जेटिक रहेंगे। आप अपने कलात्मक और रचनात्मक पक्ष को एक ऊंचे लेवल पर विकसित करेंगे। धन कमाने के उचित प्रयास से आय में वृद्धि होगी। कला और मनोरंजन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। व्यापार में लाभ होगा। शेयर बाजार में निवेश करने वालों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से आपको अपार चल-अचल संपत्ति और धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। कोई पुरानी बीमारी दूर होगी, मानसिक शांति में वृद्धि होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 18, 2024 05:50 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola