Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार अशुभ माना जाता है इस तरह के सपने आना, जानिए कैसे कर सकते हैं दूर?

Swapna Shastra: व्यक्ति को सोते समय कई तरह के सपने आते हैं. हिंदू धर्म में स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इन सपनों के अर्थ के बारे में बताया गया है. कई सपने अशुभ माने जाते हैं. आइये इनके बारे में जानते हैं.

Untitled design

अशुभ होता हैं ऐसे सपने आना (PIC CREDIT - AI)

Swapna Shastra: रात को सोते हुए सपने आना स्वाभाविक होता है. कई लोग इसे ज्योतिष से तो कई लोग विज्ञान से जोड़कर देखते हैं. स्वप्न शास्त्र में कई ऐसे सपनों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अशुभ माना जाता है. इन सपनों का आना भविष्य में मुश्किलों के बढ़ने का संकेत हो सकता है. सपने में कई चीजों को देखना अच्छा नहीं होता है. आइये इन सपनों के बारे में जानते हैं. यह सपने आपके लिए अशुभ साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

पाताल लोक देखना

आप सपने में खुद को पाताल लोक में देखते हैं, तो यह अच्छा नहीं होता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह जीवन में मुश्किलें आने का संकेत हो सकता है. यह किसी दुर्घटना के होने की ओर इशारा करता है. खुद को पाताल लोग में देखना करियर में बाधाओं के आने का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

गंदा पानी देखना

आप सपने में गंदा पानी देखते हैं या खुद को गंदे पानी से नहाते देखते हैं. यह अच्छा नहीं होता है. सपने में समुद्र देखना अशुभ माना जाता है. इस सपने का अर्थ है कि, आपका किसी से वाद-विवाद हो सकता है. आपको इससे बचने के लिए कम बोलने की कोशिश करनी चाहिए. इस प्रकार से विवाद से बच सकते हैं.

विज्ञापन

झगड़ा करते देखना

आप सपने में खुद को किसी से झगड़ा करते हुए देखते हैं या कैंची चलाते देखते हैं. यह विवाद और झगड़े की वजह बन सकता है. इस तरह के सपने आना दांपत्य जीवन और रिश्तों में तनाव का कारण बन सकता है. आपको ऐसे सपने आने पर जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचना चाहिए.

जानवरों का झुंड का सपना

सपने में जानवरों का झुंड देखना सेहत की दृष्टि से अच्छा नहीं मानते हैं. यह अशुभ सपना होता है. इसका अर्थ है कि, भविष्य में आपको सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. खासकर जगंली और खूंखार जानवरों को देखना अधिक अशुभ माना जाता है.

विज्ञापन

कैसे दूर करें अशुभ सपने की समस्या?

आपको बुरे सपने आते हैं, तो इस समस्या को दूर करने के लिए कई उपायों को कर सकते हैं. आप सोने के दौरान तकिए के नीचे काले कपड़े में फिटकरी बांधकर रख सकते हैं. आपको सोने से पहले घर में रोजाना कपूर जलाना चाहिए. इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है. शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें. इसके साथ ही सोने के समय कई चीजों का ध्यान रखें. आपको जूते-चप्पल बिस्तर के पास नहीं रखने चाहिए. रात को सोने से पहले पैर धोएं. इसके साथ ही दक्षिण दिशा में पैर करके सोने से बचें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और स्वप्न शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ