Zodiac Personality Traits: रहस्यों की तिजोरी हैं ये 3 राशियां, खूब जानते हैं दूसरों के राज, नहीं बताते अपने दिल की बात

Zodiac Personality Traits: कुछ लोग दूसरों के राज आसानी से जान लेते हैं, लेकिन अपने दिल की बात छिपाकर रखते हैं. ज्योतिष के अनुसार, 3 राशियां इस मामले में खास होती हैं. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं, जो ‘रहस्यों की तिजोरी’ कहलाती हैं, जिनके सामने राज छिपाना मुश्किल है, लेकिन उनके राज जानना लगभग असंभव होता है?

Zodiac-Personality-Traits

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 राशियां दूसरों के राज जानती हैं, लेकिन अपने दिल की बात छिपाकर रखती हैं। (फोटो क्रेडिट: AI | News24)

Zodiac Personality Traits: यह आपने भी नोटिस किया होगा कि आपके आसपास कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो आपकी हर बात, यहां तक कि आपके सबसे गहरे राज भी आसानी से जान लेता है? लेकिन जब बात उनकी अपनी आती है, तो वे पूरी तरह चुप हो जाते हैं. वे एक बंद किताब की तरह बन जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा केवल कुछ राशियों के लोग ही करते हैं. इन राशियों के जातकों में दूसरों के मन की बात पढ़ने की अद्भुत क्षमता होती है. वे लोगों को बोलते हुए ही उनके मन की उलझनों और रहस्यों को भांप लेते हैं. लेकिन जब बात अपने दिल की होती है, तो वे किसी को भी अपने करीब नहीं आने देते हैं. आइए जानते हैं, राशि चक्र की 12 राशियों में से वे 3 खास राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें ‘रहस्यों की तिजोरी’ कहा जाता है और जिनसे अपने राज छिपाना लगभग नामुमकिन होता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

वृश्चिक: राज छुपाने में माहिर

वृश्चिक राशि के लोग दूसरों के राज जानने और उन्हें छुपाने में सबसे आगे हैं. उनमें लोगों के मन की बात तुरंत भांपने की अद्भुत क्षमता होती है. यह मंगल ग्रह के प्रभाव से होता है, जिन्हें सेनापति का दायित्व प्राप्त है. इनसे आप कितना भी कुछ छिपाने की कोशिश करें, ये लोग आपकी आंखों और बॉडी लैंग्वेज से सब कुछ पढ़ लेते हैं, जैसे कि आपको स्कैनिंग कर लिया हो. लेकिन ये अपने बारे में कभी कुछ नहीं बताते है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के लोगों का दिल एक गहरे समुद्र की तरह है, जिसकी गहराई को कोई नहीं जान पाता है. ये अपने राज और रहस्यों को मौत के घाट तक नहीं उतारते हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि इनके चेहरे को देखकर कभी पता नहीं चलता कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है. इनकी चुप्पी ही इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है और और ये हमेशा सतर्क रहते हैं कि उनकी बात कोई न जान पाए.

विज्ञापन

मकर: गंभीरता के पीछे गहराई

मकर राशि के लोग बेहद गंभीर और व्यावहारिक होते हैं. इसकी वजह हैं, उनके स्वामी ग्रह शनि, जो स्वयं बेहद संजीदा हैं.. यही कारण है कि इस राशि के लोग अपनी भावनाओं को कभी बाहर नहीं आने देते. बाहर से तो वे बहुत शांत दिखते हैं, लेकिन अंदर से वे लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं.

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दूसरों की कमजोरियों और राजों को समझना मकर राशि के लोगों की आदत होती है. बात करते समय वे सामने वाले को खोलते चले जाते हैं और बिना कुछ कहे उनकी पूरी कहानी जान लेते हैं. लेकिन मकर राशि के लोग अपने जीवन के बारे में किसी को कुछ नहीं बताते है. इसके एक एक खास बात यह भी है कि असल में ये लोगों के राजदारी की बातों को अपनी तिजोरी में बंद करके रखते हैं और उनका इस्तेमाल समय आने पर करते हैं.

विज्ञापन

मिथुन: बातों के जाल में उलझाने वाले

बुध ग्रह के प्रभाव के कारण मिथुन राशि के लोग तेज दिमाग और बातों के पक्के होते हैं. वे इतनी चालाकी से बातें करते हैं कि सामने वाला बिना कुछ जाने अपने सारे राज बता देता है. उनकी बातचीत का अंदाज ही कुछ ऐसा होता है कि लोग उन पर भरोसा कर बैठते हैं और अपनी गहरी से गहरी बातें साझा कर देते हैं. लेकिन मिथुन राशि के लोग अपनी असली बातें कभी किसी को नहीं बताते हैं.

विज्ञापन

यह कई दफा ऑब्जर्व किया गया है कि मिथुन राशि के लोग हर किसी को अलग-अलग रूप दिखाते हैं. कभी भी अपनी पूरी तस्वीर सामने नहीं आने देते है. ये बड़ी सफाई से अपनी निजी जिंदगी को दूसरों से छुपाकर रखते हैं. लोग हमेशा उनकी असली पहचान को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं. इनसे दोस्ती करना तो आसान है, लेकिन इनके दिल की बात निकालना किसी के बस की बात नहीं होती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ