---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: लाभ या हानि, सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें 24 अगस्त 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 24 अगस्त 2026 सावन के आखिरी सोमवार के दिन ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 24 August 2026: आज 24 अगस्त 2026 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. सावन द्वादशी तिथि के साथ ही दामोदर द्वादशी रहेगी. इसके साथ ही आज पुत्रदा एकादशी का पारण है. आज पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. प्रीति और आयुष्मान योग रहेगा. बव और बालव करण का निर्माण हो रहा है. ग्रहों की स्थिति और चाल से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 24 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

---विज्ञापन---

आपके द्वारा किया निवेश आज शुभ रहेगा. स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. आज आपके पास काम की अधिकता रहेगी. आप झूठ बोलने से बचें. माता के स्वास्थ में कमी आएगी.

वृषभ राशि 

---विज्ञापन---

आज बोलने से पहले विचार अवश्य कर लें. कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा. कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ अवश्य मिलेगा. थोड़े प्रयास से अधिक लाभ मिल सकता है. आपको संतान की चिंता रहेगी.

मिथुन राशि 

---विज्ञापन---

आप कम बोलें पर अच्छा बोलें. आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है. घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा. निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी. आज का निवेश शुभ रहेगा. कोई लंबी यात्रा हो सकती है.

कर्क राशि 

---विज्ञापन---

समय की अनुकूलता का आभास होगा. बड़े सौदों के लिए समय शुभ है. संपत्ति के कार्य आपको लाभ देंगे उसके साथ साथ आर्थिक भी लाभ होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है.

सिंह राशि 

---विज्ञापन---

आज आपको पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा. दोस्तों के साथ यात्रा होगी. नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा. आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे. विवाह के लिए किया हुआ प्रयास सफल रहेगा.

कन्या राशि 

---विज्ञापन---

आज आलस की अधिकता रहेगी. करियर के प्रति निर्णय लेने में डर बना रहेगा. धन प्राप्ति सुगमता से होगी. आज की यात्रा सफल रहेगी. न्याय पक्ष मजबूत होगा. पिता से तालमेल में कमी आएगी.

ये भी पढ़ें – Unlucky Zodiac Signs: 31 अगस्त को बनेगा सूर्य-चंद्र का व्यतिपात योग, इन 4 राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें

---विज्ञापन---

तुला राशि 

आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कार्यस्थल में परिश्रम अधिक होगा. बुजुर्गों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि 

आज व्यापारिक नई योजनाएं बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है. राजकीय सहयोग मिलेगा और उन्नति के भी योग हैं. अपनों से मनमुटाव हो सकता है. अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखें.

---विज्ञापन---

धनु राशि 

अपनी जिम्मेदारी को समझें. गृहस्थ सुख मिलेगा. आज धनलाभ होगा, व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे. मन प्रसन्न रहेगा. आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंभ होगा. संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे.

---विज्ञापन---

मकर राशि 

अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे. संतान के लिए समय अनुकूल है. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. सामाजिक कार्य सफल रहेंगे. स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा.

---विज्ञापन---

कुंभ राशि 

आज के दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. आज की गई यात्रा और निवेश सफल रहेगा. धन प्राप्ति के सुगम योग हैं. किसी प्रकार का कोई जोखिम न लें. कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे.

---विज्ञापन---

मीन राशि 

व्यर्थ के खर्चों से बचें, ना चाहते हुए भी फालतू खर्च हो सकता है. मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है. कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें. तीर्थयात्रा संभव है. परिवार के प्रति सजग रहें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: ग्रहों की स्थिति से मकर, कुंभ समेत 5 राशियों के लिए लकी रहेगा अगस्त का आखिरी सप्ताह, करेंगे तरक्की

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 24, 2026 07:19 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola