Sawan Somwar 2026 Rashifal: सावन महीने का चौथा और आखिरी सोमवार व्रत आज 24 अगस्त को है. सावन के आखिरी सोमवार के दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है. इन शुभ संयोग के निर्माण से कई राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे. इसके प्रभाव से 4 राशियों को लाभ मिल सकता है. इन लोगों के लिए अच्छे समय की शुरुआत होगी. आइये सावन सोमवार के दिन बन रहे इन शुभ संयोग और लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
सावन सोमवार शुभ संयोग (Sawan Somwar Shubh Sanyog)
ज्योतिषविदों के अनुसार, आज सावन के चौथे सोमवार पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं. आज प्रीति योग रहेगा. इसके साथ ही आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है. गुरु ग्रह के उच्च कर्क राशि में होने से हंस राजयोग बन रहा है. चंद्रमा के धनु और सूर्य के स्वराशि सिंह में होना भी शुभकारी रहेगा. सूर्य और बुध के सिंह राशि में होने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. आज सावन सोमवार के दिन आपको शिव जी की पूजा-अर्चना और शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए.
मेष राशि के लोगों को प्रीति योग बनने से फायदा होगा. आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा. आर्थिक तौर पर मेष राशि के लोगों के लिए अच्छे समय की शुरुआत होगी. मेष राशि वाले लोगों के लिए नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे. आप लोगों को अटका पैसा वापस मिल सकता है. लंबे समय से चल रहे काम सफल हो सकते हैं.
कर्क राशि वाले लोगों को हंस राजयोग से फायदा हो सकता है. आप लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा. परिवार में सुख-समृद्धि आएगी. आप लोगों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे. कर्क राशि वालों का तनाव कम होगा.
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि वाले लोगों के लिए सूर्य और बुध की युति लाभकारी साबित हो सकती है. सूर्य-बुध की युति का निर्माण सिंह राशि में हो रहा है. आप लोगों को करियर में सफलता मिल सकता है. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. अटके हुए काम पूरे होंगे और मान-सम्मान बढ़ेगा.
सावन सोमवार के आखिरी दिन बन रहे शुभ संयोग के साथ ही धनु राशि के लिए अच्छे समय की शुरुआत हो जाएगी. धनु राशि वालों को करियर में लाभ मिलेगा. धनु राशि वालों को अचानक से धनलाभ हो सकता है. आपको यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.