Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

शुक्रादित्य योग से चमकेगा 3 राशियों का नसीब, मिथुन राशि में होगा परिवर्तन, जानें ज्योतिष महत्व

Shukraditya Yoga: 15 जून, 2024 को शुक्र और सूर्य (आदित्य) की युति से शुभकारी शुक्रादित्य योग का देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। इस शुभ योग से 3 राशियां विशेष लाभान्वित होंगी, आइए ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या असर होगा?

Author
Edited By : Shyamnandan Updated: Jun 11, 2024 12:10
shukraditya-yoga
शुक्रादित्य योग 2024

Shukraditya Yoga: सौभाग्य, समृद्धि, ऐश्वर्य और विलासिता के ग्रह स्वामी शुक्र बुधवार 12 जून, 2024 की शाम 6 बजकर 37 मिनट पर मिथुन राशि में प्रविष्ट होंगे। वहीं, शनिवार 15 जून की दोपहर 12 बजकर 37 मिनट पर आत्मा, स्वास्थ्य, सत्ता और नेतृत्व के कारक ग्रह सूर्य भी वृषभ राशि छोड़कर इसी राशि में गोचर करेंगे। इन दोनों शुभ ग्रहों की मिथुन राशि में युति से शुक्रादित्य योग बन रहा है। आइए जानते हैं, शुक्रादित्य का ज्योतिष महत्व क्या है और राशियों पर इसका क्या असर पड़ने की संभावना है?

शुक्रादित्य योग का ज्योतिष महत्व

शुक्रादित्य योग को वैदिक ज्योतिष में काफी शुभ माना है। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जो शुक्र और सूर्य दोनों के मित्र हैं। मित्र ग्रह की राशि में ग्रहों के विराजमान होने से वे बली यानी मजबूत हो जाते हैं। उनकी फल देने की शक्ति बढ़ जाती हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मिथुन राशि में बन रहा यह एक अत्यंत शुभ योग है। इससे व्यक्तियों के जीवन में शुभता बढ़ जाती है, भाग्योदय होता है और परेशानियां दूर होने लगती हैं।

---विज्ञापन---

शुक्रादित्य योग का राशियों पर असर

वृषभ राशि:

शुक्र और आदित्य योग के असर से वृषभ के जातकों पर काफी सकारात्मक असर होने के योग हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। मानसिक शांत और चिंतनशीलता बढ़ेगी। जिस क्षेत्र में हाथ डालेंगे, उसी में सफल होने की संभावना है। करियर के क्षेत्र में स्टूडेंट्स जातकों दुविधाएं और बाधाएं समाप्त होने के योग हैं। हायर एजुकेशन के लिए अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। ऑनलाइन कारोबार करने वालों को विशेष लाभ होने के योग बन रहे हैं। बुजुर्गों को तीर्थयात्रा पर जाने के शुभ अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी। पारिवारिक समरसता में वृद्धि होगी। लाइफ पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। लव लाइफ रोमांचक रहने की उम्मीद है।

कन्या राशि:

कन्या राशि की जातकों के लिए शुक्रादित्य योग काफी लाभकारी साबित हो सकता है। धन कमाने के उपायों और प्रयासों में सफलता मिलेगी, धन आमद के नए स्रोत विकसित होने के योग हैं। आर्थिक संपन्नता बढ़ने से जीवनस्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा। परिवार में खुशियां बढेंगी। मानसिक चिंताएं दूर होंगी। काम में मन लगेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और शुभचिंतकों के सहयोग से जमीन-जायदाद से जुड़े पैतृक विवाद दूर होने की संभावना है। स्टूडेंट्स जातक पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातक ऑफिस में काम के दवाब से थोड़े फ्री हो सकते हैं। कलीग और अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ने के योग हैं।

---विज्ञापन---

धनु राशि:

शुक्रादित्य योग का धनु राशि के जातकों के जीवन पर काफी अनुकूल असर होने के योग बन रहे हैं। बड़े भाई और मित्रों के सहयोग से कोई नया काम या व्यापार शुरू हो सकता है, जो समय के साथ आमदनी का मुख्य स्रोत बन सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य लाभ से मानसिक चिंता दूर होगी। व्यापार के क्षेत्र में इस योग का लाभकारी असर होगा। कारोबारी जातक अच्छा मुनाफा कमाएंगे। मैन्यूफैक्चरिंग उद्योग-धंधे में अनुभवी स्टाफ की मदद से प्रोडक्ट की गुणवता में सुधार होगा, लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा हो सकती है। करियर के क्षेत्र में छात्रों को प्रसिद्धि और सम्मान के साथ धन लाभ भी हो सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

ये भी पढ़ें: हाथ से पैसा छूटना, घर से निकलते ही बारिश में भीग जाना शुभ या अशुभ, जानें

ये भी पढ़ें: निर्जला एकादशी के पारण में न करें ये गलतियां, अन्यथा नहीं मिलेगा व्रत का फल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 11, 2024 12:10 PM

संबंधित खबरें