Aaj Ka Rashifal: लाभ या हानि, कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन? पढ़ें 24 मार्च 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 24 मार्च 2026, दिन मंगलवार को सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. अपना राशिफल जानने के लिए पढ़ें आज 24 मार्च 2026 का राशिफल.

aaj ka rashifal

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 24 March 2026: आज 24 मार्च 2026 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है. इसके साथ ही यमुना छठ और स्कन्द षष्ठी का व्रत है. आज रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र रहने वाला है. इसके अलावा प्रीति, आयुष्मान और सौभाग्य योग रहेगा. करण की बात करें तो तैतिल, गर और वणिज करण रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 24 मार्च 2026, मंगलवार के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष

विज्ञापन

आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा. अधूरे कार्य आज पूरे करेंगे. आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा. आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है. धार्मिक प्रवास का आयोजन भी हो सकता है. विदेश में रहनेवाले स्वजनों से अच्छा समाचार मिलेगा.

वृषभ

विज्ञापन

चिंताओं के बादल हटने से आप मानसिक हल्का पन महसूस करेंगे. मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा. भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा. आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं.

मिथुन

विज्ञापन

आज आपका दिन बहुत लाभदायी है. अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं. धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है. मित्रों से अचानक हुई मुलाकात आनंददायी रहेगी. पुत्र एवं पत्नी से लाभ होने के संकेत हैं. आज आपको अच्छा खाना नसीब होगा. स्त्री मित्रों से लाभ होगा.

कर्क

विज्ञापन

आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे. नौकरी में आपके अधिकारी खुश रहेंगे. प्रमोशन के योग हैं. उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा होगी. परिजनों के साथ मुक्त मन से बातचीत होगी. सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

सिंह

विज्ञापन

आज आपके लिए मिश्रित दिन है. परिजनो के साथ मनमुटाव ना हो, इस बात का ध्यान रखें. परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता हो सकती है. आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें. आध्यात्मिक सिद्धियों के प्राप्त होने के योग हैं.

कन्या

विज्ञापन

आज का दिन कोई भी नए कार्य करने के लिए अच्छा है. स्वास्थ्य का ध्यान रखने और खासकर बाहर के खाने-पीने से परहेज की सलाह हैं. वाणी पर संयम रखें. परिजनों से उग्र चर्चा के कारण मनमुटाव न हो, इसका खास ध्यान रखें. आज धन व्यय हो सकता है.

तुला

विज्ञापन

आज आपका दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा. प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है और प्रियतम की संगत का आनंद मिलेगा. मित्र एवं प्रियजन आपके प्रवास को आनंद से भर देंगे. नए वस्त्रों की खरीदारी के योग हैं. तन-मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी. मान-सम्मान मिलेगा.

वृश्चिक

विज्ञापन

आज आप अनिश्चितता के साथ घर में समय व्यतीत करेंगे. शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी. ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से आपके बहुत से कार्य पूरे होंगे. लक्ष्मी देवी की कृपा से व्यवसाय में लाभ होगा.

धनु

विज्ञापन

आज सफलता न मिले तो हताश न हो. क्रोध पर संयम रखें. संपत्ति से संबंधित प्रश्नों के विषय में मन परेशान हो सकता है. आज कोई यात्रा न करें. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. धनखर्च हो सकता है.

मकर

विज्ञापन

आज किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा ना लें. साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा. भावनात्मक संबंधों से आप नरम हो सकते हैं. भाई-बहनों से लाभ होगा. प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएंगे. आध्यात्मिक कार्य सफल होंगे.

कुंभ

विज्ञापन

आज का दिन आपके लिए शुभ है. परिजनों तथा मित्रों के साथ समारोह में उपस्थित रह सकते हैं. नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा. शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखें. आज धनप्राप्ति के योग हैं. कार्य में यश की प्राप्ति होगी.

मीन

विज्ञापन

क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है. खर्च पर भी संयम रखें. धन से संबंधित लेन-देन में भी अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नौकरी की चिंता हो सकती है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ