Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 March 2026: चैत्र नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त और योग

Aaj Ka Panchang: आज 24 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है. नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना करें. चैत्र नवरात्रि के छठे दिन स्कन्द षष्ठी और यमुना छठ का पर्व भी है. आप यहां पंचांग के जरिए 24 मार्च के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और अन्य जरूरी बातों के बारे में जान सकते हैं.

aaj ka panchang

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Panchang 24 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 24 मार्च 2026 के दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि को चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. आज चैत्र नवरात्रि की षष्ठी तिथि को स्कन्द षष्ठी व्रत है. इस दिन यमुना छठ का पर्व भी है. चैत्र नवरात्रि के छठे दिन योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय क्या रहने वाला है इसके बारे में आप पंचांग के जरिए जान सकते हैं. यहां पढ़ें 24 मार्च 2026, दिन मंगलवार का पंचांग.

विज्ञापन

तिथि, करण, पक्ष और योग

तिथि – 24 मार्च की शुरुआत षष्ठी तिथि के साथ हो रही है इसका समापन शाम को 4 बजकर 7 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद सप्तमी तिथि का आरंभ होगा. उदयातिथि के आधार पर षष्ठी तिथि मान्य होगी.
माह – चैत्र
पक्ष – शुक्ल पक्ष
करण – तैतिल, गर और वणिज
नक्षत्र – रोहिणी और मृगशिरा
योग – प्रीति, आयुष्मान और सौभाग्य
दिन – मंगलवार
दिशाशूल – उत्तर

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 06:21
सूर्यास्त – शाम 06:34
चन्द्रोदय – सुबह 09:53
चन्द्रास्त – शाम 12:33, 25 मार्च

विज्ञापन

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

चैत्र नवरात्रि के छठे दिन शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि दिन मंगलवार को नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे. मंगल और बुध दोनों ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. शुक्र और शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इस प्रकार से चैत्र नवरात्रि के छठे दिन की ग्रह स्थिति रहेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ