Ram Navami 2026: राम नवमी पर घर में रखें ये 7 शुभ वस्तुएं, घर में आएंगी खुशियां; बढ़ेगा धन

Ram Navami 2026: राम नवमी 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. क्या आप जानते हैं इस पावन दिन से पहले घर में लाई गई कुछ खास वस्तुएं आपकी किस्मत बदल सकती हैं? मान्यता है कि इनसे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, सुख-शांति आती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. जानिए ये शुभ चीजें कौन सी हैं?

Ram-Navami-2026

Ram Navami 2026: राम नवमी इस साल 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. यह दिन भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में विशेष महत्व रखता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पावन अवसर से पहले घर में कुछ खास वस्तुएं लाना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, परिवार में सुख-शांति आती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. आइए जानते हैं, ये शुभ वस्तुएं क्या हैं?

विज्ञापन

श्रीराम यंत्र

राम नवमी पर श्रीराम यंत्र स्थापित करना शुभ माना जाता है. यह घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है और नकारात्मक प्रभावों से रक्षा करता है. परिवार में प्रेम और एकता बनी रहती है.

विज्ञापन

राम दरबार की मूर्ति

राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्ति या तस्वीर घर में लाना अच्छा माना जाता है. रोज पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और रिश्तों में मधुरता आती है.

पीला ध्वज

पीले रंग का ध्वज घर की छत के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से सम्मान, ज्ञान और धन में वृद्धि मानी जाती है. यह एक सरल और प्रभावी उपाय है.

विज्ञापन

तुलसी का पौधा

राम नवमी के दिन तुलसी लगाना शुभ होता है. इसके पास दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध रहता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

विज्ञापन

दक्षिणावर्ती शंख

दक्षिणावर्ती शंख को पूजा में शामिल करना लाभकारी माना जाता है. इसकी ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में शांति का माहौल बनता है.

चंदन: शीतलता और श्रद्धा

चंदन का उपयोग पूजा में विशेष माना जाता है. इसकी सुगंध मन को शांत करती है और भगवान को अर्पित करने से पुण्य फल मिलता है.

विज्ञापन

प्राकृतिक इत्र: वातावरण को बनाए सुखद

प्राकृतिक इत्र घर में लाने से वातावरण सुगंधित और सकारात्मक रहता है. पूजा के समय इसका उपयोग करने से मन प्रसन्न रहता है.

अक्षत: स्थिरता का प्रतीक

अक्षत यानी चावल को पूजा में शामिल करना शुभ होता है. यह समृद्धि और स्थिरता का संकेत देता है. हर मांगलिक कार्य में इसका उपयोग किया जाता है.

विज्ञापन

रोली: मंगल और सफलता

रोली को तिलक के रूप में उपयोग किया जाता है. यह शुभता और सफलता का प्रतीक है. पूजा में रोली का प्रयोग करने से कार्यों में सिद्धि मिलने की मान्यता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ