Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 25 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, पंचांग से जानें शुभ समय और योग
Aaj Ka Panchang: आज 25 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है. नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना करें. चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन के शुभ-अशुभ समय के बारे में पंचांग के जरिए जान सकते हैं. यहां पढ़ें 25 मार्च का पंचांग.
Aaj Ka Panchang 25 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 मार्च 2026 के दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. सप्तमी तिथि को चैत्र नवरात्रि के सातवां दिन है जो कि, मां कालरात्रि की पूजा को समर्पित होता है. चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय क्या रहने वाला है इसके बारे में आप दैनिक पंचांग से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 25 मार्च 2026, गणेश जी तो समर्पित बुधवार का पंचांग.
विज्ञापन
तिथि, करण, पक्ष और योग
तिथि – 25 मार्च की शुरुआत सप्तमी तिथि के साथ हो रही है इसका समापन दोपहर को 1 बजकर 50 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ होगी. उदयातिथि के आधार पर सप्तमी तिथि मान्य होगी. माह – चैत्र पक्ष – शुक्ल पक्ष करण – वणिज, विष्टि और बव नक्षत्र – मृगशिरा और आर्द्रा योग – सौभाग्य, शोभन दिन – बुधवार दिशाशूल – उत्तर
विज्ञापन
संवत और चंद्रमास
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
सूर्योदय – सुबह 06:20 सूर्यास्त – शाम 06:35 चन्द्रोदय – सुबह 10:53 चन्द्रास्त – रात 01:35, 26 मार्च
शुभ समय
अशुभ समय
नवग्रहों की स्थिति
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि दिन बुधवार को नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे. मंगल और बुध दोनों ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. शुक्र और शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं.
हिंदी न्यूज़ज्योतिषAaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 25 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, पंचांग से जानें शुभ समय और योग