Mangal Aditya Rajyog: मंगल आदित्य राजयोग से इन 3 राशियों के बदलेंगे दिन, सूर्य-मंगल की युति से होगा आर्थिक लाभ

Mangal Aditya Rajyog: अप्रैल महीने में मंगल ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करने से मंगल आदित्य राजयोग का निर्माण होगा. इस शुभ योग के बनने से राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे. मंगल आदित्य राजयोग से 3 राशि के जातकों को तगड़ा लाभ होगा.

Mangal Aditya Rajyog

Photo Credit- News24GFX

Mangal Aditya Rajyog: द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल का यह गोचर शाम को 3 बजकर 37 मिनट पर होगा. मंगल का मीन राशि में प्रवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है. दरअसल, मीन राशि में सूर्य ग्रह पहले से विराजमान हैं. ऐसे में मीन में मंगल के गोचर से मंगल आदित्य राजयोग का निर्माण होगा. इस मंगल आदित्य राजयोग का बनना वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से बेहद खास होता है.

विज्ञापन

मंगल आदित्य राजयोग से लाभ

सूर्य ग्रह को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक ग्रह माना जाता है. मंगल आत्मबल, सम्मान, नेतृत्व क्षमता और प्रशासन से जुड़ा ग्रह माना जाता है. इन दोनों अग्नि तत्व वाले ग्रहों के एक ही राशि में आने से मंगल आदित्य राजयोग बनेगा. इससे प्रभावित राशियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. इससे राशि जातकों को सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे. इन राशियों को करियर में तरक्की मिलेगा और आर्थिक लाभ हो सकता है. चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मंगल आदित्य राजयोग का बनना मेष राशि के लिए अच्छा होगा. मेष राशि वालों को सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है. आय के स्रोत बढ़ने से कमाई अच्छी होगी. हालांकि, खर्च बढ़ सकता है आप आर्थिक योजना बनाकर काम करें.

विज्ञापन

सिंह राशि

विज्ञापन

सिंह राशि के लोगों के लिए इस मंगल आदित्य राजयोग का बनना लाभकारी होगा. सिंह राशि के लोग नौकरी में तरक्की करेंगे. विदेश से जुड़े मामलों में तरक्की मिलेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. निवेश करने के लिहाज से समय अच्छा है. निवेश करने से लाभ मिलेगा. लेकिन आप निवेश सोच-समझकर करें.

धनु राशि

विज्ञापन

धनु राशि के लोग व्यापार के क्षेत्र में तरक्की करेंगे. कारोबार में लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. वाहन और संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे. छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा. अपनी माता की सेहत का ध्यान रखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ