Chandra Gochar: अप्रैल 2026 में 19 बार नक्षत्र बदलेंगे चंद्रमा, इन 7 राशियों को बनाएंगे मालामाल, जानें अपना राशिफल

Chandra Gochar: अप्रैल 2026 में चंद्रमा 19 बार नक्षत्र बदलेंगे, जिसका सीधा असर मन, निर्णय और जीवन पर पड़ेगा. शुभ गोचर धन लाभ और सफलता देगा, जबकि अशुभ गोचर तनाव बढ़ा सकता है. क्या आपकी राशि होगी मालामाल या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें अपनी राशि के अनुसार पूरा राशिफल.

Chandra-Gochar-April-2026

Chandra Gochar: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और दैनिक जीवन का कारक माना गया है. इसलिए चंद्र नक्षत्र गोचर बेहद महत्वपूर्ण होता है. चंद्रमा लगभग हर दिन नक्षत्र बदलता है, जिसका सीधा असर व्यक्ति के मूड, निर्णय क्षमता और ऊर्जा पर पड़ता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिली बताते हैं कि जब चंद्र गोचर शुभ होता है, तो धन लाभ, नए अवसर और कार्यों में सफलता के योग बनते हैं. यह यात्रा, सौदे, निवेश और करियर में प्रगति के संकेत भी देता है. वहीं, अशुभ नक्षत्र में चंद्र गोचर से उलझन, खर्च और तनाव बढ़ने की संभावना रहती है.

विज्ञापन

अप्रैल 2026 में 19 बार नक्षत्र बदलेंगे चंद्रमा

अप्रैल 2026 में चंद्रमा 19 बार नक्षत्र बदलेंगे. इस महीने में चंद्रमा का पहला नक्षत्र गोचर 1 अप्रैल, 2026 को हस्त नक्षत्र में होगा, जो वर्तमान हिन्दू वर्ष यानी विक्रम संवत 2083 में उनका 13वां नक्षत्र गोचर होगा. वहीं, इस महीने में चंद्रमा का अंतिम नक्षत्र गोचर 30 अप्रैल को चित्रा नक्षत्र में होगा. आइए जानते हैं, किस राशि को होगा लाभ, किसकी बढ़ेंगी चुनौतियां और साथ ही जानें आपकी राशि पर होगा क्या असर?

विज्ञापन

अप्रैल 2026 में चंद्र गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

अप्रैल में चंद्र गोचर मेष राशि के जातकों के लिए बेहद अनुकूल रहेगा. अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. रुके हुए काम पूरे होंगे. करियर में नई दिशा मिलेगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार में खुशियां रहेंगी. निवेश से लाभ मिल सकता है. पुराने संपर्कों से भी फायदा मिल सकता है. नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय उत्तम रहेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों लिए यह महीना आर्थिक मजबूती लेकर आएगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. मानसिक शांति बनी रहेगी. यात्रा लाभदायक साबित होगी. बड़े फैसले आपके पक्ष में जाएंगे. संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है. आपकी योजनाएं धीरे-धीरे सफल होती नजर आएंगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

चंद्र गोचर से मिथुन राशि के लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग हैं. धन आगमन बढ़ेगा. नई योजनाएं सफल होंगी. रिश्तों में मधुरता आएगी. आपकी मेहनत रंग लाएगी. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. मित्रों का सहयोग महत्वपूर्ण साबित होगा. अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

कर्क राशि

अप्रैल का महीना कर्क राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. खर्च बढ़ सकते हैं. मन थोड़ा अशांत रहेगा. काम में बाधाएं आ सकती हैं. किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. संयम से काम लेना जरूरी होगा. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें. परिवार के साथ समय बिताने से राहत मिलेगी.

विज्ञापन

सिंह राशि

चंद्रमा का गोचर सिंह राशि के जातकों को जबरदस्त सफलता दिला सकता है. करियर में उन्नति होगी. धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे. नए अवसर मिलेंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. निवेश से फायदा हो सकता है. जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. नई जिम्मेदारियां आपको आगे बढ़ाएंगी.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ संकेत दे रहा है. रुके हुए कार्य पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी में प्रमोशन के योग हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आत्मबल मजबूत रहेगा. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा. निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं.

तुला राशि

तुला राशि वालों को यह महीना मिला-जुला परिणाम देगा. कुछ काम बनेंगे तो कुछ में देरी होगी. खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. रिश्तों में गलतफहमी से बचें. कार्यक्षेत्र में सावधानी जरूरी है. धैर्य रखने से स्थिति संभल जाएगी. किसी करीबी की सलाह काम आ सकती है. जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्र गोचर आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा. धन लाभ और करियर ग्रोथ के योग हैं. नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. आपकी मेहनत की सराहना होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है. आत्मविश्वास के साथ लिए गए फैसले सफल होंगे.

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए यह महीना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. काम में देरी और बाधाएं आ सकती हैं. मानसिक तनाव बढ़ सकता है. खर्च अधिक होंगे. विवाद से दूर रहें. स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है. सोच-समझकर निर्णय लें. कार्यस्थल पर संयम बनाए रखें. किसी भी निवेश से पहले अच्छी तरह जांच करें.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए चंद्र गोचर शानदार अवसर लेकर आएगा. आय में वृद्धि होगी. करियर में सफलता मिलेगी. नई योजनाएं सफल होंगी. परिवार में खुशहाली रहेगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा. यात्रा से लाभ मिल सकता है. वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा. पुराने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय मिला-जुला असर देगा. कुछ मामलों में सफलता मिलेगी. वहीं कुछ काम अटक सकते हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें. धैर्य से काम लेना लाभकारी रहेगा. कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं. आत्मचिंतन से सही दिशा मिलेगी.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह महीना थोड़ा सावधानी भरा रहेगा. खर्चों में वृद्धि होगी. काम में रुकावट आ सकती है. मन बेचैन रह सकता है. किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. समय के साथ स्थिति बेहतर होगी. आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा. करीबी लोगों से सहयोग मिलने के योग हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ