Grah Gochar 2025 Rashifal: शुक्र-यम ने बनाया दुर्लभ समकोण योग, चमकेगी 3 राशियों की किस्मत; बढ़ेगा सुख-वैभव और धन

Grah Gochar 2025 Rashifal: 8 नवंबर 2025 को शुक्र और यम का दुर्लभ समकोण योग बनने से 4 राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा. आइए जानते हैं, किन 4 राशियों के लिए यह योग सुख-समृद्धि और भाग्य वृद्धि के संकेत दर्शा रहा है?

samkon-yog-rashifal
विज्ञापन

Grah Gochar 2025 Rashifal: 7 नवंबर की रात में 12 बजे के बाद जब तारीख बदल चुका था यानी 8 नवंबर को 02:11 AM बजे शुक्र और यम ग्रह एक-दूसरे से 90° की कोणीय स्थिति में थे. इसे ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और यम का समकोण योग कहते हैं, जिसे केन्द्र या केंद्र दृष्टि योग भी कहा जाता है. वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में इसे स्क्वायर एस्पेक्ट (Square Aspect) कहते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस योग का निर्माण तब होगा, जब शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में और यम ग्रह कुंभ राशि में स्थित होंगे. आपको बता दें, यम ग्रह को अंग्रेजी में प्लूटो (Pluto) कहते हैं.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, यम एक असुर प्रवृति के ग्रह हैं और शुक्र ग्रह असुरों के गुरु हैं. इन दोनों ग्रहों का यह समकोण योग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस योग से असर से 4 राशियों के जातकों के जीवन में अच्छे और सकारात्मक बदलाव आएंगे. सुख-वैभव में धीमी गति से ही सही, लेकिन काफी सुकून भरे परिवर्तन आएंगे. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र और यम का यह समकोण योग बेहद शुभ फल देने वाला रहेगा. यह समय धन और सुख-वैभव में वृद्धि का संकेत देता है. आपके भीतर आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ेगा. कामकाज में प्रगति होगी और आपकी मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलने लगेगा. यदि कोई संपत्ति या निवेश से जुड़ा मामला लंबित है, तो उसमें सफलता की संभावना बन रही है. वैवाहिक जीवन में भी तालमेल और प्रेम बढ़ेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह ग्रहयोग रचनात्मक ऊर्जा और स्थिरता लेकर आएगा. लंबे समय से जिस कार्य में बाधाएं आ रही थीं, अब उनमें राहत मिलेगी. करियर में धीरे-धीरे सुधार होगा और वित्तीय स्थिति मजबूत बनेगी. यह समय आत्मनिरीक्षण और नए लक्ष्य तय करने के लिए अनुकूल है. प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बढ़ेगी और परिवार के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. आपकी व्यावहारिक सोच अब आपको लाभ दिलाएगी.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शुक्र और यम का समकोण योग सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा. यह समय आध्यात्मिक उन्नति और मानसिक शांति देने वाला रहेगा. काम में मन लगेगा और पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी. धन के मामलों में स्थिरता आएगी, हालांकि यह लाभ धीरे-धीरे बढ़ेगा. विद्यार्थियों और शोध से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे. पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष रहेगा और कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह ग्रहयोग बहुत प्रभावशाली सिद्ध होगा, क्योंकि यम (प्लूटो) आपकी राशि के लिए विशेष लाभकारी है. इस समय आपमें आत्मबल और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी. करियर में बदलाव या नई दिशा मिलने की संभावना है. आर्थिक रूप से स्थिरता आएगी और पुराने कर्ज या रुकावटों से राहत मिलेगी. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे. यह समय आपको भीतर से मजबूत करेगा और भविष्य के लिए ठोस नींव रखेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ