Trigrahi Yoga: ग्रहों के गोचर से कभी-कभी ऐसे योग बन जाते हैं, जो जीवन को काफी प्रभावित करते हैं। 5 जुलाई, 2024 को कर्क राशि में शुक्र, बुध और चंद्रमा की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, त्रिग्रही योग ग्रहों की एक बेहद असरकारी युति है, इसका असर दूरगामी और स्थायी साबित होता है। इसका प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही हो सकता है। 5 जुलाई से बने त्रिग्रही योग का नेगेटिव असर 3 राशियों पर पड़ने की संभावना बन रही है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?
त्रिग्रही योग का राशियों पर नेगेटिव असर
वृश्चिक राशि:
कर्क राशि में बने त्रिग्रही योग से वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन पर नकारात्मक असर होने की आशंका है। आप पर किस्मत की मेहरबानी कम रहेगी। आपके मन का सोचा हुआ काम अधूरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर रिश्वत लेने और गलत तरीके से धन कमाने का आरोप लग सकता है। व्यवसायियों को बिजनेस में धन हानि और भौतिक नुकसान हो सकता है। दुकान या प्रतिष्ठान में आग लग सकती है। करियर के क्षेत्र में स्टूडेंट्स को विशेष सतर्क रहने की जरुरत है। धन का प्रवाह रुकने से रोजमर्रा के खर्चों पर संकट बढ़ेगा। परिवार में असंतुष्टि बढ़ सकती है। मैरिड कपल के लिए समय मुश्किल भरा होगा। लव लाइफ में पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है।
धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए कर्क राशि में बने त्रिग्रही योग एक हद नकारात्मक साबित हो सकते हैं। मानसिक अशांति बढ़ेगी, जिसका हर काम पर पड़ने की संभावना है। कारोबारी यात्राओं को अभी टालें, क्योंकि ये अलाभकारी हो सकते हैं। व्यापार में प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने से लाभ के मार्जिन में भारी गिरावट आने के योग हैं। आपका तबादल हो सकता है, वहीं नौकरी में अधिकारियों से पटरी नहीं बैठेगी। स्टूडेंट्स जातकों का सीनियर और टीचर से विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में लाइफ पार्टनर को समय नहीं पाएंगे। न्यू रिलेशनशिप में खुद पर काबू में रखें, नहीं तो ट्रस्ट टूट सकता है।
मकर राशि:
मकर राशि के जातकों के जीवन में त्रिग्रही योग के असर से नकारात्मक संयोग बन रहे हैं। इस योग का विशेष असर आर्थिक गतिविधियों पर पड़ेगा। कोई बड़ी व्यापारिक डील टूट सकती है। धन लाभ वाले कार्यों में बाधाएं आएंगी। नौकरी के नए अवसरों का अभाव होने से बेरोजगार परेशान रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों की आय में कमी आएगी। स्टूडेंट्स जातकों की पढ़ाई आर्थिक कारणों से रुक सकती है। वाहन संभल कर चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में पार्टनर से खटपट बढ़ेगा, पार्टनर से मतभेद बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां बढ़ने के योग हैं।
ये भी पढ़ें: इस दिन सोना खरीदने से घर से कभी नहीं जाएंगी मां लक्ष्मी, क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र
ये भी पढ़ें: किसी ने टोटका किया या कोई भूत बाधा हो… धीरेंद्र शास्त्री से जानिए छुटकारा पाने के आसान उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines