Sunil Sharma
Read More
Tarot Card Kal ka Rashifal, 26 January 2023: कल बसंत पंचमी का दिन कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। कुछ के लिए यह नए आर्थिक सौदे लेकर आएगा तो कुछ जातकों को चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए आपका कल का दिन कैसा बितेगा।
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा, खासतौर पर उन लोगों से दूर रहना आपके लिए शुभ रहेगा जो इधऱ-उधर की बातें करते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। अनावश्यक खर्चें बढ़ सकते हैं। उपाय के रूप में ॐ सूर्याय नम: का जप करना उपयुक्त रहेगा।
यह भी पढ़ें: ऐसे करें बसंत पंचमी पर कामदेव की पूजा, मिलेगा अनंत यौवन और शक्ति का वरदान
जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। दोनों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार अथवा कॅरियर को लेकर कोई भी निर्णय करने से पहले अपने परिजनों तथा मित्रों से सलाह-मशवरा अवश्य करें, अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। उपाय के तौर पर ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः का जप करें।
आज आप किसी धार्मिक या आध्यात्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। किसी नए बिजनेस में भी पैसा इन्वेस्ट करने के योग बन रहे हैं। हालांकि आपके लिए बेहतर होगा कि आप किसी अनुभवी की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें, अन्यथा आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है। जीवन में उन्नति के लिए ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर: का जप करें।
कुल मिलाकर आज आपका दिन निराशाजनक रह सकता है। आपने अभी तक जो भी उम्मीदें लगाई हुई हैं, वे निरर्थक हो सकती है। परिवार में कोई मंगल कार्य हो सकता है परन्तु किसी स्वजन के चलते आपको मानसिक संताप झेलना पड़ सकता है। सूर्य के मंत्र ॐ आदित्याय नम: का जप करना आपके लिए शुभ फल लेकर आएगा।
आज आपके सितारे बुलंदी पर रहेंगे। कोई नया प्रोजेक्ट स्टार्ट कर सकते हैं। शरीर के विभिन्न जोड़ों तथा कमर का दर्द परेशान कर सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा, व्यापार में भी कोई बड़ा बदलाव हो सकता है जो आपके लिए लाभ लेकर आएगा। भगवान सूर्यदेव के महामंत्र ॐ भास्कराय नम: का जप आपके लिए शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें: इस बार बसंत पंचमी पर बनें ये 4 अत्यन्त शुभ योग, हर कार्य में दिलाएंगे सफलता
आज घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा और आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। किसी दोस्त की सहायता से जॉब में प्रमोशन अथवा इंक्रीमेंट हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में पक्ष का समय बना हुआ है। एकाक्षरी मंत्र ॐ का जप करना आपकी समस्याओं को हल करेगा।
अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।