KARK.jpg

Video: 18 सितंबर तक करियर में करेंगे तरक्की, कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा महीना? जानिए

Horoscope 2026: कर्क राशि के लोगों के लिए सितंबर महीने में समय कैसा रहेगा इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. ग्रहों की स्थिति का कर्क राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा. आइये पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Horoscope 2026: कर्क राशि के लिए सितंबर महीने में ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी. इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. ग्रहों के प्रभाव से कर्क राशि के जीवन पर क्या असर देखने को मिलेगा, इसके बारे में यहां जानें. बता दें कि, शुक्र आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव में रहेंगे और शुभ परिणाम देंगे. शुक्र ग्रह के प्रभाव से आर्थिक लाभ मिलेगा. आप लोगों की आमदनी बढ़ेगी और करियर में तरक्की के योग बनेंगे.

विज्ञापन

18 सितंबर तक करियर में मिलेगा लाभ

शनि ग्रह आपके भाग्य और करियर को बल देंगे. ऐसे में 18 सितंबर तक आप लोगों को मेहनत का फल मिलेगा. करियर में लाभ मिलने के योग बनेंगे. आप लोगों को पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा. जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है. आप सोच-समझकर योजना बनाकर कमाई कर सकते हैं. पैसों के मामले में आप लोगों को लाभ मिल सकता है.

विज्ञापन

इन ग्रहों से मिलेगा अशुभ फल

बृहस्पति, केतु और राहु आपको शुभ फल नहीं देंगे. इन ग्रहों के कारण अशुभ फल मिल सकते हैं. आप लोगों को कर्ज लेने की नौबत आ सकती है. परिवार के सदस्यों की सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. आर्थिक तौर पर कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा. आप लोगों को कानूनी मामलों में सावधान रहने की जरूरत है. कर्क राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ