---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को मिथुन-तुला समेत इन 5 राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें 15 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 15 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को ऋषि पंचमी का व्रत रखा जा रहा है और इस दिन गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन भी है. आज के दिन ग्रहों की स्थिति से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से आज का दैनिक राशिफल में जान सकते हैं.

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: आज मंगलवार 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के साथ पंचमी तिथि भी है. आज ऋषि पंचमी का व्रत रखा जा रहा है और इस दिन गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन भी है. आज रवि योग का शुभ संयोग रहेगा और इसके साथ ही भद्रा का साया भी रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लिए दिन कैसा रहेगा? इसके बारे में आप पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से यहां जान सकते हैं, आइए 15 सितंबर 2026 का आज का राशिफल.

मेष राशि

आज पारिवारिक शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा. कार्यस्थल पर नवीन उपलब्धियों के साथ आपके लाभ के योग बनेंगे. आज सामाजिक सम्मान भी आपको मिलेगा. स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

आप अपने दोस्तों के साथ समय का दुरुपयोग न करें. आज विशेष लाभ होने की संभावना है समझदारी से आप विचार कर कार्य करें. परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे. संतान की उन्नति होगी.

मिथुन राशि

परिवार के रीति रिवाजों को पूरा करने मे आपका समय व्यतीत होगा. व्यापारिक समस्याओं का समाधान आज पूर्णतय: संभव है. लंबे समय से रुका धन भी आपको मिलेगा. धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी. वैवाहिक चर्चा से मन प्रसन्न रहेगा.

---विज्ञापन---

कर्क राशि

साझेदारी में ली गई भूमि, आवास की समस्याओं से आप परेशान रहेंगे. आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा. आपका विदेश जाने का मन बनेगा, जो बहुत जल्द पूरा होगा. आपको अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा.

यह भी पढ़ें: Paisa Vastu Tips: बैंक से पैसा निकाल लाने के बाद न करें इन 5 जगहों पर रखने की भूल, हो जाएगा छूमंतर; जानें वास्तु नियम

---विज्ञापन---

सिंह राशि

आज आप अपने व्यापार में आर्थिक मामलों पर ध्यान दें. आज कानूनी विवाद होने की संभावना है. सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर मिलेंगे. धन प्राप्ति के योग बनेंगे तथा वाहन सुख संभव है.

कन्या राशि

आज आपसी विवाद से मन उदास रहेगा. कार्यस्थल पर व्यर्थ के विवादों से दूर रहें. परिवारजनों की तरक्की होगी. परिवार में आप का महत्व बढ़ेगा. आज आर्थिक लाभ संभव है. विद्यार्थी वर्ग परेशान रहेंगे.

---विज्ञापन---

तुला राशि

आपकी व्यापारिक योजनाएं फलीभूत होंगी. कर्ज की पूर्णता होगी. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें अन्यथा वाद विवाद में फंस सकता है. रोजगार में पदोन्नति के योग हैं.

वृश्चिक राशि

किसी भी कार्य में दुस्साहस नहीं करें. कानूनी काम आपके पक्ष में होंगे. प्रतिस्पर्धा से यश और सफलता मिलेगी. संतान से मदद प्राप्त होगी. आज आप प्रेम प्रसंग में उलझ सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Puja Path ke Niyam: मंदिर में भगवान की परिक्रमा क्यों करते हैं? जानिए प्रदक्षिणा की परंपरा का धार्मिक महत्व और लाभ

धनु राशि

अपनी सेहत का आप ध्यान रखें. परिवार में सोहार्द का वातावरण रहेगा. अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी. अपनों से कटु वचनों का प्रयोग न करें. अपने से बड़ो का सम्मान करें.

---विज्ञापन---

मकर राशि

कार्यस्थल पर बिना मांगे सलाह न दें. कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायक होंगे. वैवाहिक निर्णय लेने में विलंब नहीं करें. आप व्यसनों से दूर रहें. पिता से अनबन न हो इसका ध्यान रखें.

कुंभ राशि

निजी संबंधों में आज कोई फैसला लेना होगा. कई दिनों से चले आ रहे विवाद आज बड़ा रूप ले सकते है. आज आपकी धार्मिक यात्रा की रूप रेखा बनेगी. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.

---विज्ञापन---

मीन राशि

आज कोई भी काम बिना सोचे काम न करें. आज रिश्तेदारों से विवाद संभव है. व्यापारिक कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा. व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी. आपका आत्मविश्वास व पराक्रम बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें: Indoor Plant Vastu: मनी प्लांट के अलावा ये 5 पौधे घर में बढ़ाते हैं सुख-शांति, सोख लेती है नेगेटिव एनर्जी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Sep 15, 2026 08:04 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20+ वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है। वे स्वयं वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और एक सक्रिय ज्योतिष हैं। वे साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola