---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Gochar : अगले माह सूर्य करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, 5 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Surya Rashi Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव अगले माह यानी जून में अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य देव मेष वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि सूर्य के राशि परिवर्तन से किन 5 राशियों को लाभ होने वाला है। साथ ही कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए।

---विज्ञापन---

Surya Rashi Parivartan 2024:  वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव जून में अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य देव 15 जून को रात 12 बजकर 37 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को बिजनेस, करियर, सफलता, कौशल, सरकारी नौकरी के कारक ग्रह माना गया है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव जन्म के समय चंद्रमा के 3, 6, 10 और 11 वें भाव में होते हैं तो उस समय जातक को सकारात्मक फल मिलता है। लेकिन वहीं जब सूर्य देव चंद्रमा के साथ 1, 2, 4, 5, 7, 8, 9 और 12वें भाव में होते हैं तो जातक को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि सूर्य देव के मिथुन राशि में प्रवेश करने से किन 5 राशियों को लाभ मिलने वाला है।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों की कुंडली में सूर्य देव तीसरे भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में जो लोग सोशल मीडिया, वेबसाइट कोडिंग, गेम डेवलपमेंट आदि चीजों में शामिल हैं उन्हें अत्यधिक लाभ मिल सकता है। साथ ही सूर्य देव का आशीर्वाद भी मिलेगा।

उपाय- मेष राशि वाले लोग भगवान श्री राम की स्तुति का पाठ करें। साथ ही राम रक्षा स्तोत्र का पाठ भी करें।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर बहुत  ही शुभ रहने वाला है। क्योंकि सूर्य वृषभ राशि में धन, परिवार और आर्थिक के दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में जो लोग राजनीतिक पार्टी में शामिल होना चाहते हैं उन्हें अच्छा-खासा लाभ हो सकता है।

उपाय- सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः बीज मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर कई मायने में शुभ रहने वाला है। क्योंकि मिथुन राशि वाले लोगों की कुंडली में सूर्य देव पहले भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में जातक के भौतिक सुख में विस्तार होगा।

उपाय- मिथुन राशि वाले लोग सूर्य को प्रसन्न करने के लिए रविवार का व्रत रखें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। क्योंकि कर्क राशि में सूर्य देव 12वें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

उपाय- ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए सुबह शाम दीपक जलाएं।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

मिथुन राशि में सूर्य देव के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वाले लोगों को लिए लाभदायक रहने वाला है। क्योंकि सूर्य देव सिंह राशि वाले लोगों के 11 भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में सिंह राशि वाले लोगों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

उपाय- प्रतिदिन सुबह उठकर गंगाजल अर्पित कर सूर्य देव को गंगाजल, फूल और चावल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- आज शनि देव किए हैं नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों के जीवन में बढ़ेगी टेंशन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---
First published on: May 12, 2024 06:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola