हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सूर्य-केतु संयोग से 5 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, फूंक-फूंक रखना होगा हर कदम

Surya Ketu Sanyog Rashifal: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक केतु एक पापी ग्रह है, जो किसी ग्रह से योग-संयोग बनाने पर उसकी फल देने क्षमता को प्रभावित करता है। 16 अगस्त, 2024 से सूर्य केतु के स्वामित्व वाले मघा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जिसका नकारात्मक असर 5 राशियों पर पड़ने की आशंका है।

विज्ञापन

Surya Ketu Sanyog Rashifal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य के मजबूत होने पर व्यक्ति में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। वह जीवन में ऊंचे लक्ष्य प्राप्त करने में सक्षम होता है। लेकिन वहीं सूर्य के दूषित होने से जातक (व्यक्ति) में घमंड और दिखावा जैसे अवगुण बढ़ जाते हैं। पिता और संतान के बीच तनाव बढ़ सकता है। वहीं केतु एक ऐसा ग्रह है, जिसका सूर्य से संयोग होने से कई प्रकार के मानसिक और शारीरिक रोग हावी हो जाते हैं।

शुक्रवार 16 अगस्त, 2024 को ग्रहों के राजा सूर्य देव केतु के स्वामित्व वाले मघा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र में सूर्य के गोचर करने से सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों पर इसका बेहद नकारात्मक पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

सूर्य-केतु संयोग का राशियों पर असर

मेष राशि

सूर्य-केतु संयोग का मेष राशि के जातकों के जीवन पर प्रतिकूल असर होने की आशंका है। सबसे अधिक असर आमदनी और खर्च पड़ेगा। आपकी आय में अप्रत्याशित गिरावट आ सकती है। साथ ही आय के स्रोत बंद भी हो सकते हैं। व्यापारियों के हाथ इस दौरान कोई बड़ी डील निकल सकती है। परिवार में रिश्ते खराब हो सकते हैं।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य-केतु संयोग नेगेटिव साबित हो सकता है। इनकम, व्यापार और करियर पर अधिक असर होने की आशंका है। निर्णय लेने में गलती होने से खर्चे अत्यधिक बढ़ सकते हैं। व्यापार में आर्थिक क्षति बढ़ने की आशंका है। तनाव बढ़ सकता है। हाई बीपी की समस्या परेशान कर सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस दौरान किसी प्रकार निवेश करने से बचना चाहिए, सूर्य-केतु संयोग के असर से भारी नुकसान होने के योग हैं। भूल से भी लॉटरी न खरीदें, आर्थिक स्थिति पहले से कहीं ज्यादा बिगड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को लापरवाही के आरोप में नौकरी से निकाला जा सकता है। स्वास्थ्य समस्याओं पर बेतहाशा खर्च हो सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

सूर्य-केतु संयोग का प्रभाव तुला राशि के जातकों के लिए भी अलाभकारी होने के योग दर्शा रहा है। स्टूडेंट्स जातकों की पढ़ाई में अड़चनें बढ़ सकती हैं। धन संकट के साथ स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं लक्ष्य पूरा होने नहीं देंगी। नौकरीपेशा जातकों की भी कार्य-स्थल पर मुश्किलें बढ़ने की आशंका है। विरोधी हावी होंगे। पारिवारिक सुखों में कमी आएगी।

धनु राशि

आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इनकम के मुख्य स्रोत पर असर होगा। व्यापार के विस्तार की योजना पर अत्यधिक खर्च होने धन संकट बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को उनकी मेहनत का पूरा फल नहीं मिलने से तनाव रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च होगा। परिवार में कलह हो सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण-अर्जुन…दो शरीर एक प्राण, सुभद्रा के एक वचन से दोनों में हुआ महायुद्ध; कौन जीता-कौन हारा, पढ़ें पूरी कथा

ये भी पढ़ें: ये गुफा है कई देवताओं का घर, गणेश जी के कटे सिर से लेकर स्वर्ग के रास्ते के लिए है प्रसिद्ध, जानें यहां की रहस्यमयी बातें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola