---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त से 3 राशियों के जीवन में होगा मंगल ही मंगल, सूर्य ग्रहण पर ग्रहों के सेनापति करेंगे गोचर

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जिस दिन ग्रहों के सेनापति मंगल का भी गोचर होगा. ऐसे में कुछ राशियों को इस दौरान महालाभ होगा. चलिए अब जानें सूर्य ग्रहण के दिन होने वाले मंगल गोचर के समय और शुभ प्रभाव के बारे में.

---विज्ञापन---

Surya Grahan 2026: धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से सूर्य ग्रहण खास होता है, जो कि इस बार 12 अगस्त 2026 को लगने जा रहा है. 12 अगस्त 2026 की रात 09 बजकर 04 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू होगा, जो कि 13 अगस्त 2026 की सुबह 04 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा. खास बात ये है कि इस दिन रात में 10 बजकर 42 मिनट पर ग्रहों की सेनापति मंगल का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर होगा, जिसका शुभ प्रभाव इस दिन से कई राशियों के जीवन पर पड़ना आरंभ हो जाएगा.

यहां पर आप जान सकते हैं कि मंगल ग्रह के इस गोचर से सूर्य ग्रहण से किन 3 राशियों को लाभ मिलना शुरू होगा.

---विज्ञापन---

कर्क राशि

पूर्व में किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम सूर्य ग्रहण के दौरान आपको मिलेंगे. साथ ही नए साझेदारों का साथ कारोबार को बढ़ाएगा. इसके अलावा घर का वातावरण शांतिप्रिय बना रहेगा. बात दें कि सिंगल लोगों का रिश्ता जोड़ने के लिए ये वक्त बढ़िया है. इसके अलावा आप किसी प्रॉपर्टी का भी सौदा 12 अगस्त 2026 के बाद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या तिथि के खत्म होते ही बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा न्याय और पूरे होंगे कई अरमान

---विज्ञापन---

तुला राशि

धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने से नुकसान नहीं होगा. सूर्य ग्रहण के दौरान अटके हुए काम गति पकड़ेंगे. साथ ही सोचे हुए काम पूरे होते जाएंगे. बता दें कि पुराने दोस्तों से मुलाकात करने से भी आपको अच्छा लगेगा. हालांकि, घरवालों के साथ आपको 12 अगस्त 2026 के बाद नई यादें बनाने का अवसर मिलेगा.

मीन राशि

प्रॉपर्टी लेने का फैसला सूर्य ग्रहण के दौरान सही साबित होगा. धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. हाल ही में आपका रिश्ता जुड़ा है तो वो वक्त के साथ मजबूत होगा. साथ ही अब आप ज्यादा खुश रहेंगे. जो जातक समाज हित के लिए कार्य करते हैं, उनकी प्रसिद्धि में 12 अगस्त 2026 के बाद अच्छा-खासा इजाफा होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: May 09, 2026 12:23 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola