Surya Gochar 2025 Rashifal: राशि परिवर्तन कर नीच के हुए सूर्य, इन 3 राशियों को बनाएंगे मालामाल

Surya Gochar 2025 Rashifal: सूर्य आज 17 अक्टूबर 2025 को तुला राशि में गोचर कर नीच के हो गए हैं. ज्योतिषीय दृष्टि से यह बदलाव कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. आइए जानते हैं, वो 3 राशियां कौन-सी हैं, जिनकी किस्मत सूर्य के इस गोचर से चमकने वाली है?

surya-gochar-rashifal
विज्ञापन

Surya Gochar 2025 Rashifal: आज तुला संक्रांति है यानि आज सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर कर रहे हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य संक्रांति की यह मासिक ज्योतिषीय घटना शुक्रवार 17 अक्टूबर, 2025 को दोपहर बाद 01:53 PM बजे घटित हुई है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, तुला राशि को शुक्र ग्रह, जो सौंदर्य, विलासिता, संबंधों और भौतिक सुखों के कारक हैं, की राशि है. वहीं, सूर्य आत्मा, आत्मविश्वास, नेतृत्व और यश के कारक हैं. जब सूर्य इस राशि में गोचर करते हैं, तो वे नीच के हो जाते हैं यानी उनके फल देने की शक्ति में ह्रास हो होता है. लेकिन, कुछ राशियों के लिए यह गोचर विशेष अवसरों के द्वार भी खोलता है. आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

सिंह राशि

सूर्य का तुला राशि गोचर सिंह राशि वालों को संचार, पराक्रम, प्रयास और यात्रा को एक नई ऊंचाई दे सकता है. इस समय आपकी संवाद शैली प्रभावशाली बनेगी. आपकी बातों का असर लोगों पर साफ़ दिखेगा. नौकरी और व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे. मीडिया, मार्केटिंग, लेखन और शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ होगा. छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा. छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा, और नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा. अटके कामों में गति आएगी. अहंकार से बचें और जल्दबाजी में फैसले न लें.

विज्ञापन

धनु राशि

सूर्य के इस गोचर से धनु राशि के जातकों को अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है. पुराने मित्र या संपर्क से कोई फायदे का प्रस्ताव मिल सकता है. वेतन वृद्धि या बोनस के योग बन रहे हैं. व्यापारियों को नया क्लाइंट या प्रॉफिटेबल डील मिल सकती है. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नई पहचान बनेगी. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़कर लाभ मिलेगा. सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को सम्मान और पदोन्नति मिल सकती है. लक्ष्य ऊंचे रखें लेकिन योजना साफ़ होनी चाहिए. दिखावा या दिखावटी जीवन से बचें.

कर्क राशि

इस समय कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी. घर से जुड़े कामों में प्रगति होगी. वाहन खरीदने या घर में बदलाव के लिए समय अनुकूल है. रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. माता के स्वास्थ्य और संबंधों में सुधार होगा. मानसिक शांति और संतुलन बना रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को वर्क फ्रॉम होम या स्थानांतरण से लाभ मिल सकता है. भावनाओं में बहकर निर्णय न लें. सोच-समझकर, व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ