हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

22 जून से इन 3 राशियों को मिलेगा अपार धन, ग्रहों के स्वामी का आर्दा नक्षत्र में प्रवेश

Surya Gochar 2024: सूर्य ग्रह 22 जून, 2024 को आर्द्रा नक्षत्र में प्रविष्ट होंगे, जिसका असर 3 राशियों पर विशेष रूप से होने की संभावना है। उनके इस नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों को पद और प्रतिष्ठा के साथ अच्छा-खासा धन लाभ होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Surya Gochar 2024: ग्रहों के स्वामी सूर्य एक राशि में 30 दिन और एक नक्षत्र में 15 दिन गोचर करते हैं। उनके केवल राशि परिवर्तन से नहीं बल्कि नक्षत्र गोचर से भी सभी ग्रहों और राशियों पर बेहद गहरा असर होता है। 8 जून, 2024 को उन्होंने ने मृगशिरा नक्षत्र प्रवेश किया था। अब उनका अगला नक्षत्र परिवर्तन 22 जून को होगा और वे आर्द्रा नक्षत्र में प्रविष्ट होंगे। इस नक्षत्र में वे 5 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं, सूर्य के आर्द्रा नक्षत्र में गोचर का पॉजिटिव असर किन राशियों की जातकों के जीवन पर सबसे अधिक होने की संभावना है।

आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

मिथुन राशि:

आपके लिए आर्द्रा नक्षत्र में सूर्यदेव का गोचर सौभाग्य और समृद्धि के नए द्वार के खुलने जैसा सिद्ध हो सकता है। आप जीवन के हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कर सकते हैं। साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आप अपना नया काम या व्यापार शुरू करने के प्रयास में पूरी तरह सफल होंगे। भविष्य में यह आपकी इनकम का मुख्य स्रोत सिद्ध होगा। नौकरीपेशा और शिक्षण कार्य से जुड़े जातकों की पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं। अच्छा-खासा धन लाभ भी हो सकता है। जिन कारोबारियों का संबंध विदेश व्यापार से है, उन्हें सरकारी सहायता से विशेष लाभ होने की संभावना है।

सिंह राशि:

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रह का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर का प्रभाव लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपमें नेतृत्व क्षमता का विकास होगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा। इससे हर कार्यक्षेत्र से जुड़े व्यक्ति लाभान्वित होंगे। आपकी कार्य क्षमता और काम की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होगी। आय के नए स्रोत विकसित होने से धन की आमद बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े जातक नई कार्ययोजना पर काम करेंगे और पहले अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। छात्र जातक अपने विवेक से करियर को एक नया मोड़ देने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा जातक महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिससे उनकी प्रशंसा होगी, नए पद की प्राप्ति संभव है।

विज्ञापन

मीन राशि:

आपके ऊपर सूर्यदेव की विशेष कृपा बरसने वाली है। आपके जीवन से धन का अभाव दूर होने की प्रबल संभावना है। आपके विशेष प्रयास से धन का प्रवाह तेज होगा। सोच-विचार कर किए गए सभी काम सफल हो सकते हैं। रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए यह समय फायदेमंद है। किसी को दिया हुआ कर्ज वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में विस्तार के लिए कारोबारियों को आसानी से लोन मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक ऑफिस में अपने विशेष योगदान के लिए सम्मानित हो सकते हैं। स्टूडेंट्स जातकों के प्रोजेक्ट को सरकार की ओर से धन राशि मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: ऐसे लोग होते हैं भाग्यशाली, जिनके नाखून में होता है ये निशान

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: लाल किताब के 3 उपाय से बढ़ते खर्च पर लगेगी लगाम, टिकने लगेगा हाथ में पैसा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola