Triyugi Yog 2024: अगस्त का महीना ग्रहों के लिहाज से बेहद खास है। इस दौरान तीन से ज्यादा ग्रहों का गोचर हो रहा है, जिससे अतिशुभ और बेहद हानिकारक दोनों योग का निर्माण होगा। कुछ ग्रहों का गोचर जहां कई राशियों के लोगों के लिए बेहद शुभ रहेगा। वहीं कुछ राशियों का जीवन बर्बाद भी हो सकता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 अगस्त को सूर्य देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। जहां पहले से बुध देव और शुक्र ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में 16 अगस्त को बुध-शुक्र और सूर्य के मिलन से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा, जो मेष और कन्या राशि समेत 5 राशियों के लोगों के लिए शुभ की जगह अशुभ रहेगा।
मेष राशि
शादीशुदा लोग मानसिक रूप से काफी परेशान रहेंगे। पार्टनर और ससुरालवालों से लड़ाई हो सकती है। पैर और कमर दर्द के कारण परेशान रह सकते हैं। अविवाहित लोगों की बेस्ट फ्रेंड से लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण थोड़ा तनाव रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की कार्यस्थल पर कलीग से लड़ाई हो सकती है।
ये भी पढ़ें- अगले 3 महीने 5 राशियों पर होगी धन की वर्षा! गुरु के मेहरबान होने से मिलेगा प्रमोशन, करियर छुएगा बुलंदियां!
कन्या राशि
दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए ये समय सही नहीं है। वहां पर किसी अनजान व्यक्ति के कारण दोस्तों के बीच लड़ाई हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों का धर्म-कर्म कार्यों में धन खर्च होगा। नया वाहन खरीदने के लिए भी ये समय शुभ नहीं है।
सिंह राशि
आने वाले दिनों में सिंह राशि के लोगों के साथ कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है, जिसके चक्कर में अत्यधिक धन खर्च होगा। सोने और हीरे के आभूषण खरीदने के लिए ये समय सही नहीं है। शादीशुदा लोगों को अपने प्रेम जीवन को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। बिजनेसमैन के महत्वपूर्ण कार्य लंबित होने के कारण उन्हें तनाव रहेगा।
धनु राशि
राजनीति से जुड़े लोगों को उनका करीबी व विश्वास पात्र धोखा दे सकता है। कारोबारियों की व्यर्थ में भागदौड़ अधिक रहेगी। वाहन तीव्र गति से न चलाएं, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। इसके अलावा अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखें, वरना सेहत खराब हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों का मन नहीं लगेगा। नकारात्मक विचार आपके ऊपर हावी रहेंगे।
तुला राशि
शत्रु पक्ष को आप पर विजय प्राप्त होगी, जिसके कारण आपका आत्मविश्वास डगमगाने लगेगा। नौकरीपेशा लोगों पर ऑफिस में सहकर्मी झूठा आरोप लगा सकते हैं। रोजगार की तलाश में इधर-उधर जाना पड़ सकता है, जिसके कारण सेहत भी खराब हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: सावन में दिन के अनुसार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, नवग्रह होंगे मजबूत, मिलेगा प्रमोशन-पैसा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 hr agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines