Sawan 2024: सावन में दिन के अनुसार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, नवग्रह होंगे मजबूत, मिलेगा प्रमोशन-पैसा!

Sawan 2024: भगवान शिव को समर्पित श्रावण का पावन महीना चल रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन में दिन के हिसाब से शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजों को अर्पित करने से नवग्रहों की स्थिति मजबूत होती है, जिससे साधक को सुख-शांति, समृद्धि, सफलता और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

Sawan 2024 Somvar Upay

Sawan 2024: हिंदू धर्म में सावन यानी श्रावण माह का विशेष महत्व है। सावन में शिव जी और शिवलिंग की उपासना करने से साधक को महादेव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन के व्रत 22 जुलाई से लेकर 19 अगस्त तक रखे जाएंगे। इस दौरान शिवलिंग पर दिन के अनुसार कुछ विशेष चीजों को अर्पित करने से कुंडली में नवग्रहों की स्थिति मजबूत हो सकती है। दरअसल, हर एक ग्रह अलग-अलग चीजों को दर्शाता है। ऐसे में कुछ उपायों को अपनाकर प्रत्येक ग्रह को मजबूत किया जा सकता है, जिससे व्यक्ति का जीवन सुखमय बन सकता है। चलिए जानते हैं सावन के दौरान दिन के अनुसार शिवलिंग पर कौन-कौन सी चीजों को चढ़ाना शुभ होता है और उससे कुंडली में किस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।

विज्ञापन

सोमवार

सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध, गंगाजल, चावल, सफेद फूल और बेलपत्र चढ़ाना शुभ होता है। इससे कुंडली में चंद्रमा ग्रह मजबूत होता है, जिससे साधक को प्रत्येक काम में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही मन शांत रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार

मंगलवार के दिन शिवलिंग पर शहद और गुड़ चढ़ाने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है। इससे व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही परेशानियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसके अलावा इस दिन शिवलिंग पर लाल गुलाल, लाल वस्त्र और लाल फूल चढ़ाना भी शुभ होता है।

बुधवार

जो लोग बुधवार के दिन शिवलिंग पर बेल पत्र और साबुत मूंग अर्पित करते हैं, उनकी कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। साबुत मूंग के अलावा इस दिन आप शिवलिंग पर हरे वस्त्र, हरे फूल और पान का पत्ता भी चढ़ा सकते हैं। इससे करियर में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा समाज और घर-परिवार में सम्मान भी बढ़ता है।

विज्ञापन

गुरुवार

गुरुवार को शिवलिंग पर चने की दाल और पीला चंदन अर्पित करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। इससे साधक के ज्ञान में वृद्धि होती है और वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहती है। इसके अलावा इस दिन आप शिवलिंग पर हल्दी, पीले वस्त्र, पीले फूल और चने की दाल भी अर्पित कर सकते हैं।

शुक्रवार

शुक्रवार को शिवलिंग पर गुलाब जल और चंदन का पानी अर्पित करना शुभ होता है। इसके अलावा शिवलिंग पर आप दही, चावल, सफेद वस्त्र, सफेद फूल भी अर्पित कर सकते हैं। इससे कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति प्रबल होगी, जिससे जीवन में धन-धान्य, सुख-शांति, रोमांस और मान-सम्मान का सदैव वास रहेगा।

विज्ञापन

शनिवार

शनिवार का दिन कर्मफल दाता शनि देव को समर्पित है। इसलिए इस दिन शिवलिंग पर काले तिल, सरसों का तेल, काले वस्त्र और उड़द की दाल चढ़ाना शुभ होता है। इससे कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है। इसके अलावा धन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

रविवार

जिन लोगों के घर में तनाव का वातावरण रहता है, वो रविवार के दिन शिवलिंग पर अक्षत मिला हुआ जल, लाल चंदन, लाल फूल, गुड़ या लाल वस्त्र चढ़ा सकते हैं। इससे कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी, जिससे जीवन में आ रही समस्याएं कम हो जाएंगी। साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ