एक तय समय के बाद प्रत्येक ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जब भी कोई दो ग्रह साथ में किसी राशि में विराजमान होते हैं, तो उससे युति का निर्माण होता है। राशियों के ऊपर जितना गहरा प्रभाव ग्रह गोचर का पड़ता है, उतना ही असर युति का भी लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान, ऊर्जा और शक्ति का दाता माना गया है। जबकि चंद्र देव मन, माता, सुख और मनोबल का नियंत्रण करते हैं।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 14 अप्रैल 2025 को सुबह 03:30 मिनट पर सूर्य देव मेष राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह 15 मई 2025 को प्रात: काल 12:20 मिनट तक मौजूद रहेंगे। इस बीच 27 अप्रैल 2025 को सुबह 03:38 मिनट पर चंद्र मेष राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह 29 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 02:53 मिनट तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में 27 अप्रैल 2025 को सुबह-सुबह वृषभ राशि में सूर्य और चंद्र का मिलन होगा। आइए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर सूर्य-चंद्र की युति का शुभ प्रभाव पड़ेगा।
युति का राशियों पर सकारात्मक प्रभाव
मेष राशि
अप्रैल में सूर्य-चंद्र की युति से मेष राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है। युवाओं की बुद्धि का विकास होगा। यदि वो मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, तो एग्जाम में अच्छे नंबर आने की संभावना ज्यादा है। नौकरी कर रहे जातक ऊर्जावान महसूस करेंगे और बॉस के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर पाएंगे। कारोबारियों की कुंडली में धन प्राप्ति के योग हैं। कपल के बीच यदि परेशानियां चल रही हैं, तो बातचीत करने से समस्याओं का हल निकल जाएगा।
ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय
कर्क राशि
सूर्य-चंद्र की युति का शुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। युवा वर्ग आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नवग्रहों की कृपा से नौकरीपेशा जातकों को जीवन में सफलता मिलेगी। सिंगल लोगों की यदि कहीं रिश्ते की बात चल रही है, तो अप्रैल माह में रिश्ता पक्का होने की संभावना है। जो लोग विवाहित हैं, वो घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कारोबारियों को पुराने निवेश से अपार धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा यदि कोई काम लंबे समय से अटका है, तो वो भी अगले महीने तक पूरा हो सकता है।
धनु राशि
मेष और कर्क राशि के जातकों के साथ-साथ धनु राशि के लोगों के ऊपर भी सूर्य-चंद्र की युति का शुभ प्रभाव पड़ेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनका बॉस उनके काम से खुश होगा। उम्मीद है कि अप्रैल माह में वो आपकी सैलरी बढ़ा सकते हैं। कारोबारियों की कुंडली में भी धन प्राप्ति का योग है। कपल के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और घर में खुशहाली का माहौल रहेगा।
ये भी पढ़ें- Video: अप्रैल में पंचग्रही योग का मेष राशि के कामकाज पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें राशिफल और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
14 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines