Surya Chandra Yuti: 31 अक्टूबर तक इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! सूर्य-चंद्र की युति रहेगी शुभ

Surya Chandra Yuti: साल 2024 में 31 अक्टूबर को तुला राशि में सूर्य-चंद्र की युति होगी, जिसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं उन्हीं तीन राशियों के बारे में, जिनके लिए इन दोनों ग्रहों का मिलन शुभ रहेगा।

Surya Chandra Yuti 2024

सूर्य-चंद्र युति 2024

विज्ञापन

Surya Chandra Yuti 2024: ग्रहों के राजा सूर्य देव 29 से 30 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में हर माह सूर्य की युति किसी न किसी ग्रह से होती है। नवग्रहों में चंद्र ही एक ऐसा ग्रह है, जो मात्र ढाई दिन में राशि परिवर्तन करता है। इसी वजह से चंद्र की युति सबसे ज्यादा अन्य ग्रहों के साथ होती है। पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर 2024 को सुबह 07 बजकर 52 मिनट पर सूर्य देव तुला राशि में गोचर करेंगे। जहां पर वह 16 नवंबर 2024 को सुबह 07 बजकर 41 मिनट तक रहेंगे। इस बीच 31 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर चंद्र का तुला राशि में गोचर होगा, जिससे इस राशि में सूर्य-चंद्र की युति होगी। वैसे तो सूर्य-चंद्र की युति का प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा। लेकिन 12 में से तीन लकी राशियां भी हैं, जिनके लिए ये युति किसी वरदान से कम नहीं रहेगी।

मेष राशि

सूर्य-चंद्र की युति मेष राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकती है। ऑफिस में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा, जिससे समय रहते आप अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। इसके अलावा नौकरी में पदोन्नति के भी प्रबल योग हैं। कारोबारियों की कारोबार के विस्तार से जुड़ी योजनाएं पूरी होंगी, जिससे मुनाफा भी अच्छा हो सकता है। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। शेयर मार्केट से मेष राशि के जातकों को अच्छा लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन

तुला राशि

31 अक्टूबर 2024 को सूर्य-चंद्र की युति तुला राशि में हो रही है। इसी वजह से इस राशि के जातकों को सूर्य-चंद्र की युति से सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है। अन्य साधन से नौकरीपेशा जातकों को धन लाभ हो सकता है। अगले एक माह तक तुला राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मित्रों संग संबंध गहरे होंगे। इसके अलावा प्रेम जीवन में भी मजबूती आएगी। विवाह योग्य जातकों के माता-पिता उनका रिश्ता अगले महीने तक पक्का कर सकते हैं।

कुंभ राशि

सूर्य-चंद्र की युति का शुभ प्रभाव कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन पर पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने करियर से जुड़ा इस समय कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिससे भविष्य में अच्छा-खासा लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों के सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। पैतृक जमीन से जुड़ा विवाद यदि घरवालों के बीच चल रहा है, तो मनमुटाव दूर होने की संभावना है। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। इसके अलावा लव पार्टनर की सेहत में सुधार होने के भी योग हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ