हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Grah Gochar Rashifal: सूर्य-चंद्र के वैधृति योग से खत्म होंगी इन 3 राशियों की मुश्किलें, रोग-शोक समेत धन हानि से मिलेगी मुक्ति

Grah Gochar Rashifal: 12 नवंबर, 2025 को सूर्य और चंद्रमा ने बजे वैधृति योग का निर्माण किया है. सामान्यतः सूर्य-चंद्र वैधृति योग को कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन इस बार यह तीन राशियों के जातकों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं, ये तीन भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Grah Gochar Rashifal: आज 12 नवंबर, 2025 को सूर्योदय होने से पहले सूर्य और चंद्रमा ने वैधृति योग का निर्माण किया. द्रिक पंचांग के अनुसार, ज्योतिषीय घटना सुबह के 04:48 AM बजे हुई है. जब सूर्य और चंद्रमा एक विशेष कोण और नक्षत्र में स्थित होते हैं, तब वैधृति योग बनता है. ज्योतिष में यह एक प्रभावशाली योग माना गया है, जो परिस्थितियों के अनुसार शुभ या अशुभ परिणाम देता है. आमतौर पर यह योग अधिकांश राशियों के लिए कई मुश्किलें उत्पन्न करता है, लेकिन इस बार यह 3 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं.

मेष राशि

वैधृति योग मेष राशि वालों के लिए सौभाग्य लेकर आया है. आज के दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी. अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है. वर्कप्लेस पर सीनियर से सराहना मिल सकती है. आर्थिक रूप से भी दिन शुभ रहेगा. निवेश या नई शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें, संतुलित दिनचर्या अपनाने से लाभ होगा.

2026 Vivah Muhurat Dates: 2026 में कौन से दिन होंगे शादी के लिए सबसे शुभ; मुहूर्त और तिथि के साथ देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह वैधृति योग अत्यंत लाभदायक साबित हो सकता है. कार्यस्थल पर आपके प्रयास रंग लाएंगे और तरक्की के योग बनेंगे. भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी. किसी पुराने मित्र या सहयोगी से लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी. परिवार में आनंद का माहौल रहेगा. नए अवसरों को पहचानने और उनका लाभ उठाने का यह सही समय है. यदि आप नेतृत्व की भूमिका में हैं, तो आपके निर्णय संगठन के लिए मील का पत्थर साबित हो सकते हैं.

धनु राशि

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए वैधृति योग सौभाग्यशाली रहेगा. यह समय आपके करियर और वित्तीय प्रगति के लिए विशेष रूप से अनुकूल है. किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सफलता मिलेगी. काम योजनाओं के अनुकूल फल देने लगेंगी. रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी. फैमिली मेंबर का सहयोग प्राप्त होगा. आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. यात्राओं से लाभ संभव है. सम्मान में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए भी यह समय उपलब्धि और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा.

ये भी पढ़ें: Lucky Gemstones: घर हो या ऑफिस, टेंशन को कहें ‘बाय-बाय’; ये हैं वो 5 रत्न जो मन को देते हैं तुरंत शांति

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola