हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Grah Gochar 2025: 11 फरवरी से इन 3 राशियों का जागेगा भाग्य, सूर्य-बुध गोचर से होगा महालाभ!

Grah Gochar: साल 2025 के दूसरे माह फरवरी में 11 तारीख से कई राशियों का भाग्य चमकने वाला है। चलिए जानते हैं फरवरी माह में सूर्य और बुध देव किस समय राशि परिवर्तन करेंगे और उसके कारण किन तीन राशियों को 11 फरवरी के बाद लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन

Grah Gochar 2025: ग्रह गोचर के लिहाज से साल 2025 का प्रत्येक माह खास है। हर महीने किसी न किसी बड़े ग्रह का राशि और नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। फरवरी माह में सूर्य और बुध देव राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य को जहां ग्रहों का राजा माना जाता है। वहीं बुध ग्रहों के राजकुमार हैं। सूर्य और बुध दोनों को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है।

चलिए जानते हैं फरवरी में किस दिन और किस समय सूर्य और बुध राशि परिवर्तन करने वाले हैं। साथ ही आपको उन तीन राशियों के बारे में जानने को मिलेगा, जिनके जातकों के ऊपर इन दोनों ग्रहों के गोचर का शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

किस समय होगा सूर्य और बुध का गोचर?

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 11 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर बुध देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। बुध गोचर से अगले दिन 12 फरवरी को देर रात 10 बजकर 3 मिनट पर सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस माह के खत्म होने से पहले 27 फरवरी 2025 को देर रात 11 बजकर 46 मिनट पर बुध देव मीन राशि में गोचर करेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 2025 में किस महीने बरसेगा 12 राशियों पर धन? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

इन 3 राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा!

मेष राशि

सूर्य और बुध देव की विशेष कृपा से मेष राशि के जातकों का भाग्य मजबूत होगा। संतान की तरफ से माता-पिता को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। चल या अचल संपत्ति के मामलों में कारोबारियों को सफलता मिलेगी। छात्रों के प्रयास फलीभूत होंगे। परीक्षा में सफल होने की पूरी संभावना है। दुकानदारों के धन और यश दोनों में वृद्धि होगी। शादीशुदा जातकों का तीन से चार दिन के लिए अकेले में कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

मेष राशि के जातकों के अलावा कर्क राशि के जातकों के ऊपर भी सूर्य और बुध गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। 11 फरवरी 2025 से पहले बेरोजगार जातकों को रोजगार मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में छात्रों के प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के कारण चिंतित हैं, तो उस समस्या का जल्द समाधान निकल सकता है। शादीशुदा जातकों के रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे, तो उम्रदराज जातकों की सेहत उत्तम रहेगी।

तुला राशि

11 फरवरी 2025 के बाद तुला राशि के जातकों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। दुकानदारों की कुंडली में संपत्ति खरीदने का योग है। वहीं जो लोग लोहे से संबंधित काम करते हैं, वो जल्द शानदार कार खरीद सकते हैं। जो लोग पिछले कुछ सालों से किसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Surya Chandra Yuti 2025: 28 जनवरी से 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ! मकर राशि में बनेगी सूर्य-चंद्र की युति

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola