हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Sun Transit 2025: केतु के नक्षत्र में सूर्य गोचर से बढ़ेंगी 5 राशियों की मुश्किलें; करियर, व्यापार और रिश्ते होंगे खराब

ज्योतिष गणना के अनुसार, 14 अप्रैल, 2025 को सूर्य ग्रह केतु के स्वामित्व वाले अश्विनी नक्षत्र में प्रविष्ट हो चुके हैं, जिसे बहुत शुभ नहीं माना जाता है। सूर्य के इस गोचर से से 5 राशियों के जातकों के करियर, व्यापार और रिश्तों पर नकारात्मक असर हो सकता है। आइए जानते है, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन
Credit- news24

सोमवार 14 अप्रैल, 2025 को ग्रहों के स्वामी सूर्य ने न केवल राशि परिवर्तन किया है, बल्कि नक्षत्र भी बदल ली है। ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्यदेव ने सुबह होने से पूर्व 03:30 AM बजे एक साथ मीन से मेष राशि और रेवती से अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश किया। सूर्य के इस दोहरे गोचर को ज्योतिष शास्त्र में एक दुर्लभ घटना मानी जाती है। सूर्य के इस दोहरे गोचर को सूर्य का महागोचर भी कहा जाता है, जो हर साल मेष संक्रांति पर ही घटित होता है।

अश्विनी नक्षत्र में सूर्य गोचर का ज्योतिष महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अश्विनी नक्षत्रमंडल के पहले नक्षत्र हैं। ‘अश्विनी’ का अर्थ होता है: ‘अश्व जैसा’। इस नक्षत्र का नाम वैदिक काल के अश्विनी कुमारों के नाम पर रखा गया है, जो देवताओं के वैद्य थे। इस नक्षत्र के स्वामी केतु ग्रह हैं। केतु के नक्षत्र में सूर्य गोचर बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। मान्यता है की जब सूर्य ग्रह केतु की छाया होते हैं, इससे भ्रम, तनाव और अस्थिरता की स्थति बनती है। सूर्य के इस गोचर से जातक को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं और जातक शंकालु हो सकते है, जिसका रिश्ते पर असर हो सकता है।

अश्विनी नक्षत्र में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

ज्योतिष गणना के अनुसार, अश्विनी नक्षत्र में सूर्यदेव 14 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रहेंगे यानी वे इस नक्षत्र में कुल 14 दिन रहेंगे। सूर्य का इस नक्षत्र में गोचर राशियों और जातकों पर मिश्रित प्रभावों के लिए जाना जाता है यानी कुछ राशियों पर इसका शुभ और तो कुछ राशियों पर इसका असर अशुभ होगा। आइए जानते है, किन 5 राशियों के जातकों के लिए यह गोचर अनुकूल नहीं हैं और इससे उनके करियर, व्यापार और रिश्तों पर नकारात्मक असर हो सकता है?

ये भी पढ़ें: शनि से डरने की नहीं, सुधरने की जरूरत है; जानें सूर्यपुत्र शनिदेव की रहस्यमयी और प्रेरणादायक कथा

मेष राशि

केतु के स्वामित्व वाला अश्विनी नक्षत्र, जो कि मेष राशि का हिस्सा है, उसमें सूर्य का गोचर इस राशि वालों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। करियर में असमंजस बना रहेगा। जो लोग प्रमोशन या नई ज़िम्मेदारियों की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें कुछ समय के लिए इंतज़ार करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में तनाव या निर्णयों में भ्रम की स्थिति बन सकती है। साथ ही, स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहना जरूरी है, खासकर सिरदर्द या आंखों से जुड़ी कोई समस्या परेशानी बढ़ा सकती है। पारिवारिक जीवन में पिता या किसी वरिष्ठ सदस्य से अनबन की संभावना है, इसलिए बातचीत में संयम बरतें।

कर्क राशि

इस समय कर्क राशि वालों को अपने निजी संबंधों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, जिससे रिश्तों में दूरी आ सकती है। घर के वातावरण में भी तनाव की स्थिति रह सकती है, खासकर माता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। मन में असुरक्षा की भावना हावी रह सकती है, जिससे निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है। यदि आप व्यापार करते हैं, तो पार्टनरशिप में झगड़े या मतभेद उभर सकते हैं, इसलिए संयम और समझदारी से काम लें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को इस समय आर्थिक और कानूनी मामलों में सतर्क रहना होगा। निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी है क्योंकि कोई गलत निर्णय आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। किसी पुराने लेन-देन, टैक्स या कानूनी झंझट से जुड़ा मामला अचानक सामने आ सकता है। व्यापार में किसी साझेदार से तनाव हो सकता है, जिससे काम प्रभावित होगा। वहीं निजी जीवन में धोखा मिलने या कोई छुपी हुई सच्चाई सामने आने की संभावना भी है, जिससे मन परेशान रह सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय करियर में अस्थिरता और दिशा की अनिश्चितता उनके भ्रम का कारण बन सकता है। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत या नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, तो अभी थोड़ी सावधानी रखें। बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं, जिससे वर्क प्लेस पर माहौल बिगड़ सकता है। अपने प्रयासों के अनुसार सफलता नहीं मिलने से मन में निराशा बढ़ सकती है। इसके अलावा, किसी मित्र या सहकर्मी से धोखा मिलने की भी संभावना है, इसलिए भरोसे से पहले सोच-समझ लें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह समय मानसिक रूप से थोड़ा कठिन हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी और निर्णय लेने की क्षमता पर असर महसूस होगा। अध्यात्म या जीवन के लक्ष्यों को लेकर मन में भ्रम की स्थिति बन सकती है। आर्थिक मोर्चे पर भी अचानक खर्च बढ़ सकते हैं या किसी पुराने कर्ज की चिंता सताने लगेगी। रिश्तों में भी खटास आ सकती है, खासकर जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। ऐसे समय में संयम और आत्मचिंतन बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आपके घर में भी लगी है मां लक्ष्मी की ऐसी फोटो? गलत तस्वीर ला सकती है दरिद्रता

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें