Sun Ketu Yuti: वैदिक ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, ग्रहों के गोचर और उनकी युतियां मनुष्य जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं। प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, और जब दो या अधिक ग्रह एक ही राशि में स्थित होते हैं, तो उसे ‘युति’ कहा जाता है। ऐसी युतियां विशेष ज्योतिषीय फल प्रदान करती हैं। अगस्त 2025 माह में एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना घटित होने जा रही है। ग्रहों के राजा सूर्य और छाया ग्रह केतु सिंह राशि में एक साथ स्थित होंगे, जिससे सूर्य-केतु की विशिष्ट युति का निर्माण होगा।
आपको बता दें कि वर्तमान में केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं और अगस्त में सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे, तब इस युति का निर्माण होगा। इस युति का असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में परिलक्षित होगा, लेकिन कुछ राशियों को इससे विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं।
ये भी पढ़ें: Shani Jayanti 2025: ये है शनि की सबसे ताकतवर राशि, किस्मत देती है हर मोड़ पर साथ; मिलती है जबरदस्त तरक्की
सिंह राशि
सूर्य-केतु की यह युति सूर्य के अपने घर यानी सिंह राशि में ही बनेगी। अपने स्वगृह में स्थित होना सिंह राशि वालों को विशेष आत्मबल और आत्मविश्वास प्रदान करेगा। केतु की उपस्थिति इस आत्मविश्वास को आध्यात्मिक और मानसिक दृढ़ता के साथ जोड़ देगी। आप अपनी बात दृढ़ता और स्पष्टता के साथ रख पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के काम से उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। धन इनकम के नए रास्ते खुलने के प्रबल योग हैं। इस दौरान आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं जो आपके जीवन में स्थायी रूप से जुड़ सकता है। यह समय पारिवारिक और व्यक्तिगत रिश्तों के लिहाज से अनुकूल है। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं और संबंधों में मधुरता लौट सकती है।
तुला राशि
जो जातक व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए यह समय लाभदायक सौदों और मुनाफे के अवसरों से भरा रहेगा। अटके हुए प्रोजेक्ट या डील्स अब आगे बढ़ सकते हैं और सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। लंबे समय से जिस कार्य में बार-बार विघ्न आ रहे थे, वे अब दूर हो सकते हैं। कार्यों में गति आएगी और लक्ष्य तक पहुँचने में कम अड़चनें रहेंगी। आर्थिक स्थिरता से मन में संतोष और प्रसन्नता आएगी। न केवल पुराने स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी, बल्कि आय के नए साधन भी खुल सकते हैं। आप अपने निर्णयों को लेकर अधिक स्पष्ट और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। आपकी योग्यता और निर्णय क्षमता की सराहना होगी। किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से सहयोग या मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। साथ मिलकर लिया गया निर्णय भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा।
मकर राशि
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त करने का है। आपके काम की सराहना हो सकती है और बॉस से समर्थन मिलने की संभावना है। प्रमोशन और वेतनवृद्धि का योग भी बन सकता है। जो विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं, उनके लिए यह समय फलदायी सिद्ध हो सकता है। व्यापार कर रहे जातकों के लिए व्यापार में वृद्धि, नई साझेदारियां या नए प्रोजेक्ट्स मिलने के संकेत हैं। पुरानी योजनाएं जो ठप पड़ी थीं, उनमें अब गति आ सकती है। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। कोई कानूनी मामला, कागजी कार्यवाही, या सरकारी अड़चन अब समाप्त हो सकती है। आप पुराने अधूरे लक्ष्यों को भी पूरा करने में सफल रहेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
7 mins agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
5 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines