Shukrawar Ke Upay Mantra in Hindi: आज 15 दिसंबर 2023 यानी शुक्रवार है। यह दिन मां लक्ष्मी और शुक्र से जुड़ा बताया जाता है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए जहां मंत्र जाप, स्तुति पाठ और विशेष उपाय किए जाते हैं। वहीं धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खास उपाय किए जाते हैं। शुक्रवार को किन उपायों को करना आपके लिए शुभ और लाभदायक रहेगा? जानिए।
शुक्रवार के 3 उपाय
1. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज उन्हें कमल का फूल चढ़ाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी के खुश होने पर जीवन में धन से जुड़ी समस्या धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है।
2. पं. प्रदीप मिश्र के मुताबिक, शुक्रवार को कच्चे दूध में थोड़ी काली मिर्च पीसकर डालें। इसके बाद अपना नाम और गोत्र बोलकर बेलपत्र के वृक्ष के नीचे डाल दें। साथ ही थोड़ा सा दूध भगवान शंकर को चढ़ाएं। इस टोटके को करने से जल्द ही नौकरी मिल जाती है। साथ ही परीक्षा में भी सफलता मिलती है।
3. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए वैदिक मंत्र- ‘ओम् शुं शुक्राय नमः’ का 5, 11, 54 या 108 बार जाप करें। ऐसा करने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा शुक्र देव की कृपा पाने के लिए साफ-सुथरे वस्त्र पहने और सुगंधित द्रव्य का इस्तेमाल करें।
ज्योतिष में क्या है शुक्र का महत्व
शुक्र ग्रह को धन, वैभव, संपत्ति और ऐश्वर्य का कारक माना गया है। शुक्र देव जब प्रसन्न होते हैं तो जीवन में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, उनका वैवाहिक जीवन सुख से भरा रहता है। साथ ही साथ जीवन में तमाम भौतिक सुख-साधन प्राप्त होते हैं।
यह भी पढ़ें: 2024 कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा? जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines