Shukra Gochar 2025: ज्योतिष में शुक्र देव को विशेष स्थान प्राप्त है। शुक्र देव समय-समय पर राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र गोचर भी करते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन का जितना गहरा प्रभाव राशियों के जीवन पर पड़ता है, उतना ही असर नक्षत्र गोचर का भी लोगों के ऊपर देखने को मिलता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 1 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर शुक्र देव उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे।
27 नक्षत्रों में उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र को 26वां स्थान प्राप्त है, जो मीन राशि के अंतर्गत आता है। शनि देव को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जो कर्मफल और न्याय के देवता हैं। चलिए जानते हैं इस बार शनि के नक्षत्र में शुक्र के गोचर करने से किन तीन राशियों के जातकों की टेंशन बढ़ सकती है।
शुक्र बढ़ाएंगे इन 3 राशियों की टेंशन!
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन शुभ नहीं रहेगा। जीवनसाथी संग किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। अविवाहित जातकों की बिगड़े रिश्तों को सुधारने की कोशिश असफल रहेगी। परिवारवालों के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में तनाव का सामना करना पड़ेगा। बिजनैसमैन की बिजनेस पार्टनर से लड़ाई हो सकती है, जिसका बुरा प्रभाव काम पर भी पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Mauni Amavasya 2025: 28 या 29 जनवरी, कब है मौनी अमावस्या? जानें सही तिथि, स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि
धनु राशि
मिथुन राशि के जातकों के अलावा धनु राशि के लोगों के ऊपर भी शुक्र गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। अविवाहित जातक किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। जो लोग लंबे समय से किसी कोर्ट केस के कारण परेशान हैं, उन्हें धन हानि हो सकती है। नौकरी छोड़ने या बदलने का फैसला इस समय धनु राशि के जातकों के लिए सही नहीं रहेगा। आने वाले समय में बेरोजगारी का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों की आयु 60 से ज्यादा है, उन्हें कोई गंभीर बीमारी हो सकती है।
कुंभ राशि
शनि के नक्षत्र में शुक्र गोचर से कुंभ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऑफिस में यदि आपके प्रमोशन की बात चल रही है, तो किसी विरोधी के कारण फिलहाल शुभ समाचार मिलने में देरी होगी। कारोबारियों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। बिजनेसमैन का आर्थिक पक्ष कमजोर होगा, जिसके कारण उन्हें तनाव रहेगा। उम्रदराज जातकों को पेट या लिवर से संबंधित कोई रोग हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शिव योग के प्रभाव से 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेगा प्रेम, कम होंगी दूरियां!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
9 mins agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 hr agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
19 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines