---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2024: 7 दिन बाद दैत्य गुरु शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों के जीवन में होगी हलचल

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र देव 7 दिन बाद यानी 12 मार्च को अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे का आखिर किन-किन राशि के लोगों पर शुक्र देव की कृपा होने वाली है।

---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रह है। इन 9 ग्रहों के बारे में विस्तार से बताया गया है। मान्यता है कि इन ग्रहों के राशि या नक्षत्र परिवर्तन से पृथ्वी पर मौजूद सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। ऐसे में बता दें 12 मार्च को दैत्य गुरु शुक्र अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। जिससे कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र देव 12 मार्च 2024 दिन मंगलवार को रात 8 बजकर 9 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। जिससे कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। क्योंकि शुक्र देव को धन-दौलत, भोग-विलास के कारक ग्रह माना गया है। तो आइए इस खबर में जानते हैं किन-किन राशि के लोगों के जीवन में बदलाव आने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ रहेगा। बता दें कि शुक्र देव की कृपा से मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह गोचर बहुत ही शुभ साबित होगा। 12 मार्च के बाद किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। साथ ही राजनीति में करियर बनाने के अवसर मिल सकते हैं।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने से कर्क राशि वाले लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही अचानक शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनको शुभ संदेश मिल सकता है। साथ ही घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार वालों का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा।

तुला राशि

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बेहद खास और शुभ रहने वाला है। जो लोग नया कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह समय बहुत ही लाभ पूर्ण रहेगा। 12 मार्च के बाद आप नया कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में विस्तार करने का भी मौका मिलेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि के 1 दिन बाद इन 3 राशियों को मिलेगा शिव जी का आशीर्वाद

यह भी पढ़ें- 14 मार्च को मीन राशि में सूर्य और राहु का होगा मिलन, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 14 मार्च को मीन राशि में सूर्य और राहु का होगा मिलन, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 05, 2024 08:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola