Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Shaniwar Ke Upay : शनिवार को इन उपायों खुश होते हैं शनिदेव और खुल जाते हैं तरक्की के रास्ते

Shaniwar Ke Upay: आज साल 2023 के मई महीने का तीसरा शनिवार (Shaniwar) है। मान्यता के मुताबिक आज दिन शनिदेव का होता है। शास्त्रों में शनिदेव (Shani Dev) को न्याय का देवता कहा गया है। नाराज होने से राजा को रंक बना देते हैं तो खुश होने पर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। शनिदेव को खुश […]

Author
Edited By : Pankaj Mishra May 20, 2023 05:01
Shani Dev
Shani Dev

Shaniwar Ke Upay: आज साल 2023 के मई महीने का तीसरा शनिवार (Shaniwar) है। मान्यता के मुताबिक आज दिन शनिदेव का होता है। शास्त्रों में शनिदेव (Shani Dev) को न्याय का देवता कहा गया है। नाराज होने से राजा को रंक बना देते हैं तो खुश होने पर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। शनिदेव को खुश करना आसान नहीं हैं। लेकिन सच्ची निष्ठा और पवित्र ह्रदय से किए गए काम से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहें हैं जिनसे आप शनिदेव  को प्रसन्न कर सकते हैं। शनिदेव (Shani Dev) के प्रसन्न होने पर आपके जीवन के हर दुख का अंत हो जाएगा।

---विज्ञापन---

ब्रह्म मुहूर्त में पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करें । फिर पीपल को छूकर प्रणाम करने के बाद सात परिक्रमा करें। शनिवार को एक बार ही भोजन करें और 7 बार शनि मंत्र दोहराएं।

कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो किसी हनुमान मंदिर जाएं और अपने साथ एक नींबू और 4 लौंग रख लें। इसके बाद मंदिर में पहुंचकर नींबू के ऊपर चारों लौंग लगा दें। फिर हनुमान जी के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद हनुमान जी से सफलता दिलवाने की प्रार्थना करें और नींबू लेकर कार्य प्रारंभ कर दें। इससे आपके कार्य में सफलता की संभावना बढ़ जाएगी।

---विज्ञापन---

शनिदेव की कृपा पाने के उपाय (Shaniwar Ke Upay)

  • शनिवार को तेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
  • शाम को अपने घर में गूगुल का धूप जलाएं।
  • भिखारियों को काले उड़द का दान करें।
  • जल में काले उड़द को प्रवाहित करें।
  • शनिवार को सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करता है।
  • चींटियों को गोरज मुहूर्त में तिल चौली डालें।
  • शनिवार के दिन उड़द, तिल, तेल, गुड़ का लड्डू बना लें और जहां हल न चला हो वहां गाड़ दें।
  • शनिवार की रात में रक्त चन्दन से ‘ऊं ह्वीं ‘ भोजपत्र पर लिख कर नित्य पूजा करने से अपार विद्या और बुद्धि की प्राप्ति होती है।
  • शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन की रूकावटें दूर होती हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

और पढ़िए – आज का राशिफल यहा पढ़ें

First published on: May 20, 2023 05:01 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.