Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 7 April 2026: मंगलवार को किस समय करें हनुमान जी की पूजा? जानें दिनभर के सभी शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang: आज 7 अप्रैल 2026 को मंगलवार है, जिस दिन कई लोग हनुमान जी की पूजा करते हैं और उन्हें खुश करने के लिए व्रत रखते हैं. यहां पर आप इस दिन के सभी मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र और 9 ग्रहों की राशियों में स्थिति के बारे में जान सकते हैं.

Aaj Ka Panchang 7 April 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 7 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 के दिन की शुरुआत में वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी, जो कि दोपहर में 04:34 मिनट पर समाप्त होगी. इसके बाद अगले दिन की सुबह तक षष्ठी तिथि रहने वाली है. आज मंगलवार का दिन है, इसलिए हनुमान जी को समर्पित व्रत भी रखा जाएगा. चलिए अब जानते हैं 7 अप्रैल 2026 के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में ज्येष्ठा रहेगा, जो कि सुबह 05:53 मिनट पर समाप्त होगा. इसके बाद अगले दिन (8 अप्रैल 2026) की सुबह तक मूल नक्षत्र रहने वाला है.

विज्ञापन

योग

बता दें कि 7 अप्रैल 2026 के दिन की शुरुआत व्यातीपात योग से होगी, जो कि दोपहर में 04:16 मिनट पर समाप्त होगा. इसके बाद देर रात तक वरीयान योग रहेगा.

विज्ञापन

करण

तैतिल करण से इस दिन की शुरुआत होगी, जो कि पंचमी तिथि के साथ समाप्त होगा. हालांकि, इसके बाद गर करण का आरंभ होगा, जो अगले दिन प्रात: काल तक रहने वाला है.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 05 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 42 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- रात 11 बजकर 50 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 08 बजकर 55 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

7 अप्रैल 2026 का शुभ समय

7 April 2026 Ka Shubh Muhurat

7 अप्रैल 2026 का अशुभ समय

7 April 2026 Ka Ashubh Muhurat

9 ग्रहों की स्थिति

  • शुक्र ग्रह: मेष राशि में 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: वृश्चिक राशि में 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह और राहु ग्रह: कुंभ राशि में 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह, मंगल ग्रह और सूर्य ग्रह: मीन राशि में 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ