Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज 5 अप्रैल का दिन? पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि अप्रैल महीने का पांचवां दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है या नहीं? अगर हां, तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ आज 5 अप्रैल 2026, वार रविवार का मेष से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 5 April 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 5 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी. साथ ही विशाखा नक्षत्र, वज्र योग और दिशाशूल पश्चिम रहेगी, जबकि कुछ ग्रहों की विशेष स्थिति भी देखने को मिलेगी. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 5 अप्रैल 2026, रविवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि: 
आज आप किसी से भी विवाद न करें और न ही अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करें. आज की गई यात्रा लाभकारी रहेगी. आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. साथ ही निवेश करने में सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
बच्चों की पढ़ाई में रुचि कम रहेगी. इसके अलावा पैरों में दर्द रह सकता है. आज आप कोई भी कार्य उत्तेजना में आकर न करें क्योंकि उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे. साथ ही व्यय में वृद्धि होगी और तनाव आप पर हावी रहेगा. आज कोई भी जोखिम न उठाएं.

मिथुन राशि: 
व्यवसाय के चक्कर में यात्रा हो सकती है. साथ ही प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलने के योग हैं. हालांकि, घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. बता दें कि आज शाम से पहले फंसा हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
परिवार में आपकी पूछ-परख थोड़ी कम होगी. नौकरी कर रहे जातकों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा. घर में चिंता का माहौल कई दिनों से है तो वो खत्म होगा.

सिंह राशि: 
आज 5 अप्रैल 2026 का दिन सिंह राशि वालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. नए लोगों से सोच-समझकर मित्रता करें. आज किसी देव स्थान का भ्रमण करना संभव है. धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी. साथ ही निवेश से लाभ होगा.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
दिन की शुरुआत में आलस आपके ऊपर हावी रहेगा. हालांकि, शाम से पहले संतों का सानिध्य मिलेगा. दिनभर वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें और विवादों से बचें.

तुला राशि: 
आज की गई वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी. आपको गृहस्थ सुख मिलेगा, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. हालांकि, आज कुछ कार्यों में बाधा उत्पन्न होना संभव है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
आज संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जिनसे लाभ होगा. साथ ही उन्नति होगी. हालांकि, आज आपको थकान अधिक हो सकती है.

धनु राशि: 
धनु राशि वालों को आज 5 अप्रैल 2026 के दिन स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. कामकाजी लोगों के लिए अनाज में निवेश करना शुभ रहेगा, जबकि विद्यार्थी वर्ग को किसी कार्य में सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

मकर राशि: 
नए वस्त्रों की प्राप्ति होना आज संभव है. हालांकि, माता-पिता की सेहत कमजोर रहेगी. घर में आपसी विवाद हो सकते हैं. शाम से पहले आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रयास ‍अधिक करना पड़ेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होगा. आपकी गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं. हालांकि, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धन लाभ होगा.

मीन राशि: 
बड़ों की बात मानना आपके लिए अच्छा रहेगा. पुराने मित्र व रिश्तेदारों से मुलाकात होना आज संभव है. मित्रों से आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ