---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Jayanti Horoscope: इन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगी शनि जयंती 2026, शोभन योग बनाएगा काम आसान

Shani Jayanti 2026 Horoscope: 16 मई 2026 को शनि जयंती मनाई जाएगी, जिस दिन अतिलाभकारी व महाशक्तिसाली शोभन योग बन रहा है. शास्त्रों में शोभन योग को सफलता, सुंदरता, सुख, समृद्धि और वैभव प्रदान करने वाला योग माना गया है. चलिए अब जानें इस बार शोभन योग के प्रभाव से किन 4 राशियों के लिए शनि जयंती शुभ रहेगी.

---विज्ञापन---

Shani Jayanti 2026: प्राचीन काल में ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि महाराज का जन्म हुआ था, जिसके बाद से हर साल इस तिथि पर शनि जयंती मनाने की परंपरा शुरू हो गई. इस बार 16 मई 2026 को शनि जयंती मनाई जाएगी, जिसे शनिश्चरी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन शनि देव की पूजा और व्रत रखने से जीवन में स्थिरता आती है. साथ ही पापों से मुक्ति मिलती है. हालांकि, इस बार शनि जयंती के दिन शोभन योग भी बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा.

यहां पर आप उन 4 राशियों के बारे में जानेंगे, जिन्हें शनि जयंती पर शोभन योग से लाभ होने की संभावना अधिक है.

---विज्ञापन---

कर्क राशि

नौकरी की तलाश में भटकना खत्म होगा क्योंकि रोजगार मिलेगा. जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. बता दें कि इस दौरान मुनाफा तो बढ़ेगा ही, साथ ही आपका कारोबार दूर-दूर तक फैलेगा.

ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---

तुला राशि

कार्यक्षेत्र में बार-बार चुनौतियों का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा, बल्कि हर समस्या का समाधान मिलेगा. इस दौरान विरोधी भी आपके काम में रुकावट पैदा नहीं करेंगे. घर के वातावरण की बात करें तो वो शनि जयंती के आसपास सुखमय रहेगा.

वृश्चिक राशि

कर्क और तुला के अलावा वृश्चिक राशि वालों के जीवन में भी शनि जयंती पर बनने वाले शोभन योग के प्रभाव से सकारात्मक बदलाव आएगा. यदि आप किसी कार्य को करने के लिए मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. साथ ही इनकम बढ़ेगी और सुख-साधनों में वृद्धि होगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या तिथि के खत्म होते ही बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा न्याय और पूरे होंगे कई अरमान

मकर राशि

शोभन योग का शनि जयंती पर बनना मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. इस दौरान किसी भी चीज का मानसिक तनाव आपके ऊपर नहीं रहेगा, बल्कि सेहत में सुधार होगा. इसके अलावा फिजूलखर्ची में गिरावट आएगी.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: May 08, 2026 01:23 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola