---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Gochar: इन 3 राशियों के यहां बरसेंगी धन और खुशियां, शनि के नक्षत्र पद परिवर्तन से बनेंगे रुके काम

Shani Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि ग्रह 22 फरवरी को अपने स्व-नक्षत्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे किन 3 राशियों के रुके काम पूरे होंगे और धन-संपन्नता और खुशियां बरसेंगी? चेक करें, क्या इस परिवर्तन से आपकी राशि पर भी सकारात्मक प्रभाव आएगा?

---विज्ञापन---

Shani Gochar: ज्योतिष शास्त्र में शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं, जो एक राशि में लगभग ढाई (2.5) साल तक रहते हैं. वहीं, एक नक्षत्र में लगभग 1 साल तक रहते हैं, लेकिन कभी-कभी वे कुछ महीनों के लिए भी नक्षत्र बदलते हैं. इस साल 22 फरवरी को भी शनि उत्तराभाद्रपद के प्रथम पद से इसके द्वितीय पद में प्रवेश करें. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस पद में लगभग एक माह यानी 21 मार्च तक विराजमान रहेंगे, जिसका सभी राशियों पर व्यापक और गहरा असर होगा.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि उत्तराभाद्रपद ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों में से 26वां नक्षत्र है. यह गुरु के स्वामित्व वाली मीन राशि में पड़ता है और इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनि देव हैं. दूसरी ओर शनि ग्रह अभी खुद भी मीन राशि में ही विराजमान हैं. अपने स्व-नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर से उनकी स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी, जिससे वे राशियों को अधिक से अधिक फल दे सकते हैं. आइए जानते हैं, शनि के नक्षत्र पद परिवर्तन से किन राशियों रुके काम बनने लगेंगे और इन जातकों के यहां धन और खुशियां बरसेंगी?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Deepak Lightning Rules: क्या आप भी जलाते हैं ‘सांझ का दीया’, भूल से भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं मिलेगा देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद

मेष राशि’

इस समय शनि का उत्तराभाद्रपद के द्वितीय पद में गोचर आपके लिए बहुत शुभ संकेत दे रहा है. लंबे समय से रुके हुए कार्य अब धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. नौकरी या व्यवसाय में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपकी स्थिति और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. धन संबंधी मामलों में स्थिरता आएगी और अचानक लाभ होने की संभावना है. पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा और घर में खुशियों का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, बस तनाव को नियंत्रण में रखना जरूरी है. अपने प्रयासों में लगातार बने रहें, सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी.

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शनि का यह गोचर विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. लंबे समय से अटके हुए धन और व्यवसाय संबंधी काम पूरे होंगे. नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग बन सकते हैं. परिवार में सुख और सहयोग मिलेगा, और घरेलू मामलों में संतुलन बना रहेगा. पुरानी समस्याओं का समाधान जल्दी होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश के अवसर सामने आ सकते हैं. इस समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाले कामों में भागीदारी करने से सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान रखें, खासकर पाचन और थकान संबंधी मामलों में.

मीन राशि

शनि का अपना स्व-नक्षत्र में गोचर मीन राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ फल लेकर आया है. पिछले कुछ समय से अटके हुए कार्य अब गति पकड़ेंगे. नौकरी और व्यवसाय में नई दिशा मिलेगी और पुराने निवेश लाभ देने लगेंगे. धन और समृद्धि की प्राप्ति होगी, जिससे घर का वातावरण खुशहाल रहेगा. परिवार और मित्रों के सहयोग से सभी कार्य सुचारू रूप से होंगे. इस समय आत्मनिर्भर बनकर निर्णय लेना लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है. इस अवधि में नई योजनाओं को शुरू करना विशेष लाभदायक रहेगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Masaan Holi: दुनिया में कहीं और नहीं, बस काशी में होता है अद्भुत ‘मसान होली’, जानें भगवान शिव से जुड़ी इस परंपरा का रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 18, 2026 02:15 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola