---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Gochar 2026: शनि दिलाएंगे इन 3 राशियों को बड़ी सफलता! करेंगे रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर

Shani Gochar 2026 Rashifal: कुछ समय के बाद न्याय-कर्म के दाता शनि रेवति नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर करेंगे. यहां पर आप उन 3 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जातकों के लिए शनि के रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर करने से सफलता के नए रास्ते खुलने के संकेत मिल रहे हैं.

---विज्ञापन---

Shani Gochar 2026 Rashifal: 2 जुलाई 2026 को सुबह 8 बजकर 22 मिनट पर शनि ग्रह का रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर होगा, जिसके स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं. ज्योतिष गणना से शनि का होने वाला ये गोचर महत्वपूर्ण है, जिसका सभी राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा. लेकिन आज हम उन 3 राशियों के बारे में जानेंगे, जिन्हें शनि ग्रह के इस गोचर से लंबे समय तक व अधिक लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं. चलिए अब जानते हैं इन 5 राशियों के नाम और राशिफल के बारे में.

मेष राशि

2 जुलाई 2026 को होने वाला शनि का गोचर मेष राशि वालों के लिए बढ़िया रहेगा. जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आने से आप ज्यादा खुश रहेंगे. साथ ही अपने रिश्तों को जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. इस दौरान आपके घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है. इसके अलावा इनकम में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ बचत में भी आपको काफी हद तक इजाफा देखने को मिलेगा. साथ ही कोई मनचाही वस्तु आप खरीद सकते हैं.

---विज्ञापन---

तुला राशि

शनि का रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर करना तुला राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करने से मन को शांति मिलेगी. साथ ही नकारात्मकता आपके ऊपर हावी नहीं होगी. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें काफी हद तक सुधार देखने को मिलेगा. इसके अलावा आप किसी सही जगह पर निवेश भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या तिथि के खत्म होते ही बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा न्याय और पूरे होंगे कई अरमान

---विज्ञापन---

मीन राशि

मेष और तुला के अलावा मीन राशि वालों का भाग्य भी 2 जुलाई 2026 को होने वाले शनि ग्रह के गोचर के बाद चमकेगा. जो भी काम इस दौरान आप करेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना बनी रहेगी. घर का माहौल पहले की तरह खुशियों से भरा रहेगा. आपको अपने दोस्तों के साथ नई यादें बनाने का मौका मिलेगा. साथ ही निवेश करने के कई मौके मिलेंगे, जो कि आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती लाएंगे.

ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: May 11, 2026 10:11 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola