हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Shani Gochar 2025: 29 मार्च से वृषभ समेत इन 3 राशियों पर पड़ेगी शनि की दृष्टि, होगा नुकसान!

साल 2025 में 29 मार्च को देर रात शनि देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिसके कारण वृषभ समेत 3 राशियों को नुकसान होने की संभावना है। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में शनि की दृष्टि से किन तीन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
शनि गोचर से बढ़ेगी इन 3 राशियों की टेंशन!

कर्मफल और न्याय के देवता शनि का शास्त्रों में खास महत्व है, जो करीब ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि की दृष्टि 3, 7 और 10वीं होती है। जिस भी राशि में शनि विराजमान होते हैं, वहां से वो तीसरे, सातवें और दसवें भाव को देखते हैं। वैदिक पंचांग के मुताबिक, 29 मार्च 2025 को देर रात 11 बजकर 1 मिनट पर शनि मीन राशि में कदम रखेंगे। मीन राशि में गोचर करने के बाद शनि की दृष्टि वृषभ, कन्या और धनु राशि पर पड़ेगी, जिसके कारण उन्हें विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में वृषभ, कन्या और धनु राशि के जातकों को किन-किन मामलों में सतर्क रहना होगा।

वृषभ राशि

29 मार्च के बाद वृषभ राशि के जातकों के ऊपर शनि की तीसरी दृष्टि पड़ेगी, जो उनके लिए शुभ नहीं रहेगी। जहां कुछ लोगों के आत्मविश्वास में कमी आएगी, तो कुछ जातक पैसों के लिए परेशान भी रहेंगे। इसके अलावा छोटे भाई-बहनों से मनमुटाव होने की भी संभावना है। नौकरीपेशा और कारोबारियों को अपने काम के प्रति वफादार रहना होगा। नहीं तो नुकसान होगा। वृषभ राशि के जातकों के स्वास्थ्य के ऊपर भी शनि गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। खासतौर पर पाचन तंत्र और जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान करेगी।

  • उपाय- शनि देव को प्रसन्न करने के लिए वृषभ राशि के जातक 29 मार्च के बाद उड़द या काले तिल का दान जरूर करें।

ये भी पढ़ें- Sheetala Ashtami 2025: देवी शीतला की कृपा से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत! करें ये उपाय

विज्ञापन

कन्या राशि

शनि की सप्तम दृष्टि कन्या राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगी, जिसके कारण उनके दांपत्य जीवन में परेशानियां उत्पन्न होंगी। छोटी-सी बात भी बड़े झगड़े का कारण बन सकती है। विवाह योग्य लोगों को कुछ समय और इंतजार करना होगा।

  • उपाय- शनि की दृष्टि से बचने के लिए कन्या राशि के जातक काले तिल का दान कर सकते हैं।

धनु राशि

शनि की दसवीं दृष्टि के कारण धनु राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। करियर को लेकर परेशान रहेंगे। यदि मेहनत नहीं करेंगे, तो अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में टेंशन बढ़ेगी। घरवालों के साथ सामंजस्य बैठाने में परेशानी होगी। इसके अलावा सेहत संबंधी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं।

विज्ञापन
  • उपाय- यदि आप शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो 29 मार्च के बाद नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं।

ये भी पढ़ें- Sheetala Ashtami 2025: आज शीतला अष्टमी पर चंद्र की कृपा से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, होगा धन लाभ!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola