---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Sheetala Ashtami 2025: आज शीतला अष्टमी पर चंद्र की कृपा से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, होगा धन लाभ!

आज शीतला अष्टमी पर चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है। चलिए जानते हैं वो लकी राशियां कौन-कौन सी हैं, जिनकी किस्मत शीतला अष्टमी पर चंद्र गोचर से चमक सकती है।

---विज्ञापन---

देशभर में आज शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है, जिसे बसोडा के नाम से भी जाना जाता है। देवी शीतला की पूजा करने से साधक को खुशहाली, धन, वैभव, सुख और शांति का वरदान मिलता है। धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज यानी 22 मार्च 2025 को कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा आज मन, माता, मनोबल और सुख के दाता चंद्र का भी गोचर हो रहा है। जब भी सवा दो दिन बाद चंद्र की चाल में बदलाव होता है, तो उसके कारण लोगों के जीवन में बदलाव आता है। चलिए जानते हैं आज शीतला अष्टमी पर चंद्र गोचर से किन-किन राशियों की जिंदगी में सकारात्मक परिर्वतन आने की संभावना है।

किस समय हुआ चंद्र गोचर?

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस बार चैत्र माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 22 मार्च 2025 को सुबह 4:30 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन 23 मार्च 2025 को सुबह 5:23 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर अष्टमी तिथि का व्रत आज यानी 22 मार्च 2025, दिन शनिवार को रखा जाएगा। आज देवी शीतला की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:23 से लेकर शाम 06:33 मिनट तक है। आज यानी 22 मार्च 2025 को प्रात: काल 01 बजकर 45 मिनट पर चंद्र देव धनु राशि में गोचर करेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: मंगल की राशि वृश्चिक में चंद्र ने रखा कदम, इन 3 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा सुख!

चंद्र गोचर का राशियों पर शुभ प्रभाव

मेष राशि

आज शीतला अष्टमी पर चंद्र की बदली चाल से मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। कारोबार में लगातार घाटा हो रहा है, तो स्थिति में सुधार होने की संभावना है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें देवी शीतला के आशीर्वाद से अपना सच्चा प्यार मिल सकता है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

देवी शीतला के आशीर्वाद से कर्क राशि के जातकों की सेहत में सुधार होगा। कारोबारियों का मुनाफा बढ़ेगा, जिसके कारण वो अपने नाम पर संपत्ति खरीद सकते हैं। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी सैलरी और पद में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

धनु राशि

चंद्र देव की कृपा से धनु राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। किसी दोस्त के पास पैसे अटके हुए हैं, तो वो जल्द वापस मिल सकते हैं। कपल के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और घर में खुशहाली बनी रहेगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Sheetala Ashtami 2025: देवी शीतला की कृपा से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत! करें ये उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---
First published on: Mar 22, 2025 08:18 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola