---विज्ञापन---

Religion angle-right

Sheetala Ashtami 2025: देवी शीतला की कृपा से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत! करें ये उपाय

साल 2025 में 21 मार्च को शीतला सप्तमी और 22 मार्च को शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि शीतला अष्टमी यानी बसोड़े के दिन यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से कुछ उपाय करता है तो उसे माता रानी से मनचाहा वर प्राप्त होता है। चलिए जानते हैं शीतला अष्टमी के अचूक उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

सनातन धर्म के लोगों के लिए शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी के पर्व का खास महत्व है। इन दोनों दिन देवी शीतला की पूजा की जाती है। साथ ही उन्हें बासी खाने का भोग लगाया जाता है। इस बार 21 मार्च 2025 को शीतला सप्तमी और उससे अगले दिन 22 मार्च 2025 को शीतला अष्टमी का व्रत रखा जाएगा।

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शीतला अष्टमी के दिन यदि कोई व्यक्ति अपनी राशि अनुसार कुछ उपाय करता है तो उसे विशेष लाभ होता है। साथ ही शारीरिक और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। चलिए जानते हैं शीतला सप्तमी से जुड़े प्रभावशाली उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

मेष राशि

अष्टमी तिथि पर देवी शीतला की पूजा करने के साथ-साथ नीम के पेड़ की भी उपासना करें। पूजा करने के बाद नीम के पेड़ की 3 या 5 बार परिक्रमा करें। इससे आपको देवी शीतला का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा और जीवन में चल रही परेशानियां काफी कम हो जाएंगी।

वृषभ राशि

शीतला अष्टमी पर गौ माता को भोजन कराने से वृषभ राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

प्रात: काल में शीतला माता की पूजा करें। साथ ही उन्हें लाल रंग के फूल और श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इससे आपको देवी शीतला का खास आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि

देवी शीतला की पूजा करने के बाद उन्हें गंगाजल, फल, फूल और श्रृंगार का सामान अर्पित करें। पूजा करने के बाद उसी गंगाजल का छिड़काव पूरे घर में करें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: मंगल की राशि वृश्चिक में चंद्र ने रखा कदम, इन 3 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा सुख!

सिंह राशि

यदि आप देवी शीतला को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें कुमकुम, रोली और अक्षत जरूर अर्पित करें। इससे आपके घर-परिवार में खुशियों का वास होगा।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

देवी शीतला को प्रसन्न करने के लिए उन्हें बासी रोटी का भोग लगाना कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि

यदि आप देवी शीतला से मनचाहा वरदान पाना चाहते हैं तो उन्हें बासी पूड़ी-हलवे का भोग जरूर लगाएं।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

देवी शीतला के साथ-साथ गौ माता की पूजा करना अष्टमी तिथि पर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।

धनु राशि

माता शीतला को प्रसन्न करने के लिए धनु राशि के जातक उन्हें लाल रंग की वस्तुएं अर्पित कर सकते हैं। इस उपाय से उनके घर में जल्द खुशियों का आगमन होगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

बासी भोजन का भोग देवी शीतला को लगाना मकर राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है।

कुंभ राशि

शीतला अष्टमी पर यदि कुंभ राशि के जातक गरीबों को दान-दक्षिणा देते हैं तो इससे उन्हें शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

---विज्ञापन---

मीन राशि

माता शीतला को बासी भोजन का भोग लगाना मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको देवी का तो आशीर्वाद प्राप्त होगा ही, साथ ही घर-परिवार में भी खुशियों का आगमन होगा।

ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 20, 2025 11:58 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola