---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shakun Shastra: घर में ऐसा करते हुए दिखे मकड़ी तो अमीर बन जाएंगे आप

Shakun Shastra: ज्योतिष शास्त्र की शाखा शकुन शास्त्र में हमारे आस-पास मिल रहे संकेतों को पहचान कर भविष्यवाणी की जाती है। यदि आपको अपने किसी प्रश्न का उत्तर जानना हो और आपके पास जन्मकुंडली या अन्य साधन न हों तो शकुन शास्त्र की मदद ली जाती है। इस विज्ञान में ऐसी कई चीजें बताई गई […]

---खबर नीचे जारी है---

Shakun Shastra: ज्योतिष शास्त्र की शाखा शकुन शास्त्र में हमारे आस-पास मिल रहे संकेतों को पहचान कर भविष्यवाणी की जाती है। यदि आपको अपने किसी प्रश्न का उत्तर जानना हो और आपके पास जन्मकुंडली या अन्य साधन न हों तो शकुन शास्त्र की मदद ली जाती है। इस विज्ञान में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जो बहुत ही साधारण लेकिन बहुत गहरा अर्थ लिए होती है। इनकी मदद से आप सौ फीसदी सटीक भविष्यवाणी कर सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में

स्वास्थ्य की दृष्टि से घर में मकड़ी का होना अशुभ माना जाता है। हालांकि मकड़ी धरती पर पर्यावरण व जैविक संतुलन बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक है। ज्योतिष में भी मकड़ी को अत्यन्त महत्वपूर्ण माना गया है। आप अपने आसपास मकड़ियों को देख कर भी बिल्कुल सही भविष्यवाणी कर सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं करते हनुमानचालिसा के पाठ में ये गलती, वर्ना हो जाएंगे बर्बाद

इस हालत में दिखें मकड़ी तो मानी जाती है शुभ (Spider in Shakun Shastra)

  • यदि सुबह उठते ही आप मकड़ी को जाले पर ऊपर की ओर चढ़ते हुए देखें तो यह शुभ होता है। यदि सपने में भी मकड़ी जाले पर चढ़ती दिखें तो व्यक्ति को उसके कॅरियर में जल्द ही शानदार ग्रोथ मिलती है। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार ऐसा व्यक्ति बहुत शीघ्र करोड़पति बन सकता है।
  • आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं या कर रहे हैं, उस समय यदि मकड़ी को जाला बुनते हुए देखें तो यह भी शुभ है। उस वक्त आप जो भी कार्य कर रहे हैं, या जिस भी उद्देश्य को लेकर निकल रहे हैं, उसमें आपको जरूर सफलता मिलेगी।
  • कई बार कपड़ों पर मकड़ियां चढ़ जाती हैं। इसे भी ज्योतिष में शुभ माना गया है। इस संकेत का अर्थ है कि जल्दी ही आपको नई ड्रेस मिलने वाली है। हालांकि इसके लिए आपको अपने पैसे खर्च नहीं करने होंगे बल्कि कोई आपको गिफ्ट देगा।

यह भी पढ़ेंः Pradosh Vrat: प्रदोष पर करें शिवजी के यह उपाय, मृत्यु को भी टाल देंगे भगवान भोलेनाथ

---खबर नीचे जारी है---

इस हालत में दिखें मकड़ी तो होता है अशुभ प्रभाव

  • यदि आपको सफाई करते समय एकसाथ बहुत सारी मकड़ियां दिखाई दें तो यह अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि ऐसा होना व्यक्ति के छिपे हुए शत्रुओं की पहचान है। यदि जितनी ज्यादा मकड़ियां दिखें, व्यक्ति उतने ही अधिक षड़यंत्रों में फंस जाता है।
  • मकड़ी का जाला बुनते हुए नीचे की ओर जाना भी शुभ नहीं माना गया है। इसका अर्थ है कि आपको किसी का बिछोह सहना पड़ सकता है। आपका कोई अपना आपसे दूर जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jun 29, 2023 03:30 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola