Swapna Shastra: सपने में भूख लगना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

Swapna Shastra: सपने में भूख लगना एक सामान्य सपना माना जाता है, लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह जीवन में किसी महत्वपूर्ण चीज की कमी या अधूरी इच्छा का संकेत हो सकता है. आइए जानते हैं, ऐसे सपने भविष्य और जीवन से जुड़े कौन-से संदेश देते हैं.

Swapna-Shastra

Swapna Shastra: केवल जागती आंखों से नहीं बल्कि लोगों को सोते हुए भी भूख लगती है और कुछ लोग तो बिलबिला कर उठ जाते हैं. केवल इतना ही नहीं कुछ लोगों को नींद में भूख लगने के सपने भी आते हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, स्वप्न में भूख लगना एक आम सपना ही है, लेकिन इसके मायने सीधे तौर पर असली जिंदगी से जुड़े हो सकते हैं. इस शास्त्र के मुताबिक, सपने में भूख लगने का सपना जीवन में किसी महत्वपूर्ण चीज की कमी को उजागर करता है. आइए जानते हैं, ऐसे सपने किन बातों की ओर संकेत करते हैं?

विज्ञापन

बड़ी चाहत की तलाश

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में भूख लगने का सपना अनेक बार असंतोष, जीवन में कुछ बड़ी कमी की भावना या किसी वैसी चाहत को व्यक्त करता है, जो ख्वाहिश जैसी बन गई हो. यह जीवनकिसी महत्वपूर्ण चीज़ से जुड़ा हो सकता है. चाहे वह प्यार हो, सम्मान हो, धन की चाहत हो या सफलता पाने की आकांक्षा. लेकिन ऐसे सपने का का सही अर्थ समझने के लिए सपने की परिस्थितियों पर ध्यान देना भी जरूरी है.

विज्ञापन

कमी का एहसास

कहते हैं, जिनको अपने जीवन में कुछ कमी का एहसास खटकता रहता है, वैसे लोगों को अक्सर सपने में भूख लगने का सपना आता है. ऐसे लोग अक्सर अपनी नौकरी, रिश्तों या आर्थिक स्थिति से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो सकते हैं. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, यह अवचेतन मन का वह तरीका है, जो बताता है कि ‘हमें कुछ और चाहिए, कुछ बदलाव की जरूरत है.’ यह सपना अपनी इच्छाओं को पहचानने के लिए भी प्रेरित करता है.

विज्ञापन

पहचान की चाह

इस प्रकार के सपने वास्तविक जीवन से न केवल सीधे बल्कि काफी गहराई से भी जुड़े हो सकते हैं. भूख का सपना सम्मान पाने की आपकी तीव्र इच्छा को दर्शाता है, जो समाज, कार्यस्थल या परिवार की परिस्थितियों से जुड़ा हो सकता है. जब लोगों को बहुत प्रयास के बाद भी सराहना, सम्मान आदि नहीं मिलता है, तो ऐसे सपने असंतोष को व्यक्त करने के रूप में आते हैं.

विज्ञापन

सपने में खाना ढूंढना

कभी-कभी ऐसे सपने केवल भूख लगने तक नहीं बल्कि इससे आगे खाना ढूंढ़ने तक भी विस्तार ले लेते हैं. ऐसे सपने को कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए, क्योंकि सपने में खाना ढूंढना और उसका न मिलना बहुत बड़ी मानसिक परेशानी का संकेत हो सकता है. यह दिखाता है कि वास्तविक जीवन में आप किसी बड़ी समस्या का समाधान नहीं ढूंढ पा रहे हैं. यह सपना अलर्ट करता है कि आपको अपनी रणनीति बदलने, नए लोगों से सलाह लेने, या अपनी सोच को पुनः परिभाषित करने की जरूरत है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ