Kaalchakra: मेष से मीन तक जुलाई में किन राशियों को रहना होगा सावधान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए सावधानी

Kaalchakra Today: आज 06 जुलाई 2026 दिन सोमवार के कालचक्र में सभी राशियों के जुलाई के महीने के बारे में जानते हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जुलाई महीने में किन राशियों को सावधान रहना होगा. इसके बारे में यहां जान सकते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Kaalchakra.jpg_3d846b

Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 06 July 2026: आज 06 जुलाई 2026, दिन सोमवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि का समापन दोपहर 01 बजकर 47 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ होगी. आज पूर्व भाद्रपद नक्षत्र शाम को 4 बजकर 07 मिनट तक रहेगा इसके बाध उत्तर भाद्रपद नक्षत्र आरंभ हो जाएगा. सौभाग्य योग शाम को 3 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. इसके बाद शौभन योग आरंभ होगा. आज वणिज करण दोपहर को 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. इसके बाद विष्टि करण रात को 1 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. विष्टि करण के बाद बव करण आरंभ होगा. आज के कालचक्र में सभी राशियों के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में बहुत ही सोच-समझकर काम करना होगा. 16 जुलाई के बाद आपको कार्यक्षेत्र पर अधिकरियों से विवाद के कारण परेशान हो सकता है. आपको अहंकार और अनावश्यक बहस करने से बचना होगा. आप कारोबार में कोई भी बड़ फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार लें. साझेदारी का काम करने वालों को काम में पारदर्शिता रखनी होगी. आपको निवेश करने से बचना होगा. निवेश से नुकसान होने की संभावना है. आप बिना जांच-पड़ताल के दूसरों की सलाह पर निवेश न करें. वाहन चलाते समय सावधान रहें.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि में मंगल की स्थिति बनी हुई है. मंगल ग्रह को क्रोध का कारक माना जाता है. आपका जल्दबाजी और गुस्से के कारण काम बिगड़ सकता है. सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है. कार्यस्थल पर आपको सावधान रहना होगा. कोई बड़ा फैसला लेने और निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें. वाहन सावधानी से चलाएं. आपका महीने के अंत में खर्च अधिक हो सकता है. ऐसे में आपको पैसों की बचत करनी चाहिए. सेहत को लेकर लापरवाही न करें.

विज्ञापन

अन्य सभी राशियों के राशिफल के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ