Aaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों पर रहेगी शिव जी की कृपा, यहां पढ़ें 06 जुलाई 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 06 जुलाई 2026 दिन सोमवार को ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 06 जुलाई 2026 का राशिफल.

RASHIFAL 6 JULY.jpg

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 06 July 2026: आज 06 जुलाई 2026 दिन सोमवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज षष्ठी तिथि पर आडल और विडाल योग का निर्माण हो रहा है. पूर्व भाद्रपद और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही आज वणिज, विष्टि और बव करण रहने वाला है. आज सोमवार का दिन महादेव को प्रसन्न करने के लिए खास होता है. कई राशियों पर शिव जी की आशीर्वाद रहेगा. सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 06 जुलाई 2026, दिन सोमवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि 

विज्ञापन

दिन की धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी. आपके व्यापार में विस्तार होगा. जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते है, पर मौके नहीं मिलते इसलिए समय का भरपूर लाभ लें. आज का समय उत्तम रहेगा.

वृषभ राशि 

विज्ञापन

आपका सफलता दायक समय चल रहा है. संतान के कार्यों से मन दुखी रह सकता है. आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा. कोई यात्रा हो सकती है. कारोबार में नए अवसर आपको लाभ दिलवाएंगे.

मिथुन राशि 

विज्ञापन

आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बड़े अतैव सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें. भितर घात करने वालों से सावधान रहें. कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है. आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे.

कर्क राशि 

विज्ञापन

आपका स्वास्थ बिगड़ सकता है. विद्युत उपकरण खरीदने के योग बन रहे हैं. वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें. राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते हैं. भूमि – भवन खरीदने का मन बना सकते हैं.

सिंह राशि 

विज्ञापन

किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. नौकरी में बदलाव के योग हैं. तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे. दांतों में विकार की संभावना है. मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होने से मन व्यथित रहेगा.

कन्या राशि 

विज्ञापन

वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. आपके बने काम बिगड़ सकते हैं. अपनी सोच को बदलें न की दुसरों को बदलने की कोशीश करें. अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. इष्ट आरधना सहायक होगी.

विज्ञापन

तुला राशि 

छोटी छोटी बातों पर क्रोध आना आप के लिए नुकसान दायक हो सकता है. कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे वह आज कोई और कर ले जाएगा. शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 

आपके स्वास्थ में सुधार होगा. अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे. मन में कई विचार आएंगे. आपके व्यवसाय में उन्नति होगी. भूमि भवन संबंधित मामले आपके पक्ष में हल होंगे. प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे. व्यावसायिक यात्रा संभव है.

विज्ञापन

धनु राशि 

आपका संतान से विवाद हो सकता है. आजीविका को लेकर आप चिंतित है. विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है. कारोबार विस्तार करने का मन होगा. वाहन सुख की प्राप्ति संभव है.

विज्ञापन

मकर राशि 

अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है. सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा. आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे. अपने वाक्य चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे. विदेश जाने के योग बन रहे है.

विज्ञापन

कुंभ राशि 

आप समय पर काम करना सीखें. आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा. संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी. जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा. वाहन सुख मिलने के योग हैं. कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा.

विज्ञापन

मीन राशि 

आपके व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी. वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी. रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. भाई बहनों से विवाद की स्थिती बन सकती है. दुसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद करें. आप की सोच बदलने की जरूरत है. वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ