Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 7 July 2026: आज कालाष्टमी पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, पंचांग से जानिए शुभ-अशुभ समय
Aaj Ka Panchang: आज 7 जुलाई 2026 पर सप्तमी तिथि रहेगी. सप्तमी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. इसके साथ ही कालाष्टमी व्रत और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है. चलिए पंचांग से जानें 7 जुलाई 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और नक्षत्र आदि के बारे में.
Aaj Ka Panchang 7 July 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 7 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी. सप्तमी तिथि का समापन दोपहर को 1 बजकर 24 मिनट पर होगा. इसके बाद अष्ठमी तिथि का आरंभ होगा. आज कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है. इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. दिशाशूल उत्तर रहने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 7 जुलाई 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.
विज्ञापन
नक्षत्र, योग और करण
आज उत्तर भाद्रपद नक्षत्र शाम को 4 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. इसके बाद रेवती नक्षत्र रहेगा. शोभन योग का निर्माण हो रहा है. शोभन योग दोपहर को 2 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अतिगण्ड योग रहेगा. करण की बाद करें, तो बव करण दोपहर को 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. रात को 12 बजकर 58 मिनट तक बालव करण रहेगा. इसके बाद कौलव करण रहने वाला है.
आज 7 जुलाई 2026 के दिन बुध ग्रह सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं. वरुण ग्रह वक्री होंगे. नवग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सूर्य ग्रह मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा मीन राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इसके साथ ही मंगल ग्रह वृषभ राशि में रहेंगे. बुध ग्रह कर्क और मिथुन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं. शुक्र ग्रह कर्क राशि में मौजूद हैं. इस पूरे वर्ष शनि ग्रह मीन राशि में रहने वाले हैं. इन सभी के अलावा राहु ग्रह कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.